मारुति ने लूट लिया टोयोटा की इस एसयूवी का बाजार, लंबा वेटिंग पीरियड बन गया काल, कंपनी भी हैरान!

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

टोयोटा अर्बन क्रूजर हाइराईडर पर 1.5 साल का वेटिंग पीरियड है.
ज्यादा वेटिंग पीरियड के चलते ग्राहक टूटने लगे हैं.
इसी बीच मारुति ग्रैंड विटारा की बिक्री बढ़ रही है.

नई दिल्ली. टोयोटा ने पिछले साल दिसंबर में अर्बन क्रूजर हाइराईडर (Toyota Urban Cruiser Hyryder) को लॉन्च किया था. इस एसयूवी को एक ओर ग्राहकों के अच्छा रिस्पाॅन्स मिल रहा है, वहीं दूसरी ओर इसकी लंबी वेटिंग पीरियड इसके लिए मुसीबत बन गई है, जिसका फायदा मारुति की एक एसयूवी उठा रही है. जानकारी के अनुसार, टोयोटा इनोवा हाइक्राॅस एमपीवी के कुछ वेरिएंट्स के लिए वेटिंग पीरियड 1.5 साल तक पहुंच गया है. यानी,अगर आप इस एसयूवी को आज बुक करेंगे तो आपको ये 2024 के अंत में मिलेगी.

जानकारी के अनुसार, मौजूदा समय में हाइराईडर के स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड वेरिएंट की डिलीवरी के लिए ग्राहकों को 12-18 महीने का वेटिंग पीरियड दिया जा रहा है. वहीं माइल्ड हाइब्रिड वर्जन को लेने के लिए ग्राहकों को 8-10 महीने का इंतजार करना पड़ेगा.

यह भी पढ़ें: इस बाइक का ऐसा है रुतबा कि मर्सिडीज वालों को भी हो जाती है जलन, एक की कीमत में आ जाएगी 10 मारुति बलेनो

मारुति को ऐसे मिल रहा फायदा
टोयोटा अर्बन क्रूजर हाइराईडर की लंबी वेटिंग पीरियड का सीधा फायदा मारुति ग्रैंड विटारा को मिल रहा है. बता दें कि हाइराईडर पर लंबे वेटिंग पीरियड के चलते इसके कई ग्राहक टूट कर मारुति ग्रैंड विटारा की तरफ जा रहे हैं. ग्रैंड विटारा की बात करें तो इसके Delta MT वेरिएंट पर 4 महीने का वेटिंग पीरियड चल रहा है. वहीं, माइल्ड-हाइब्रिड जेटा ट्रिम में 2 महीने और माइल्ड-हाइब्रिड रेंज-टॉपिंग अल्फा ट्रिम में केवल 1 महीने का वेटिंग पीरियड है. ऑटोमैटिक ट्रिम्स की डिलीवरी में 4 महीने का का वेटिंग पीरियड दिया जा रहा है. वहीं बात करें सीएनजी और स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड वर्जन की तो इसके लिए ग्राहकों को 2 महीने का वेटिंग पीरियड दिया जा रहा है.

यह भी पढ़ें: इस सेडान कार की हो गई भारत से विदाई, अब नहीं दिखेगी शोरूम पर, होंडा सिटी को देती थी टक्कर

ग्रैंड विटारा की बढ़ी बिक्री
कम वेटिंग पीरियड के चलते ग्रैंड विटारा को बिक्री में भी फायदा मिल रहा है. मई 2023 में ग्रैंड विटारा की जहां 8,877 यूनिट्स बिकी, वहीं अर्बन क्रूजर हाइराईडर केवल 3090 यूनिट्स ही बिक पाई. बता दें कि मारुति विटारा को अर्बन क्रूजर हाइराईडर के प्लेटफार्म पर तैयार किया गया है.

अर्बन क्रूजर हाइराईड का इंजन
टोयोटा अर्बन क्रूजर हाइराईड में स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड तकनीक वाला 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन मिलता है, जिसे ई-सीवीटी गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है. इसका कंबाइंड आउटपुट 114 बीएचपी है. स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड एसयूवी 27.97kmpl की माइलेज देने में सक्षम है.

इस मिड साइज एसयूवी में ऑप्शनल ऑल व्हील ड्राइव सिस्टम के साथ 5-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स मिलता है. इस एसयूवी के साथ 1.5-लीटर माइल्ड-हाइब्रिड पेट्रोल इंजन भी मिलता है. यह इंजन वैकल्पिक तौर पर सीएनजी के साथ भी आता है.

Tags: Auto News, Cars, Maruti Suzuki, Toyota

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें