Aaj Ka Rashifal: मकर राशि वालों का बीमारी पर खर्च अधिक होगा, कुंभ, मीन राशि वालों के लिए दिन मध्यम फलदायी

मकर राशिफल (Makar Rashifal, 25 june 2023)

आज बीमारी पर खर्च अधिक होगा. आकस्मिक खर्च भी हो सकता है. पारिवारिक सदस्यों के साथ उग्र बहस न हो जाएं, इसका ध्यान रखें. बाहर के खाने-पीने से आज परहेज करें. गलत कामों से आप दूर रहें. निरर्थक वाद-विवाद या चर्चा से दूर रहिएगा.

कुंभ राशिफल (Kumbh Rashifal, 25 june 2023)

आज व्यापार में भागीदारों के साथ वाद-विवाद हो सकता है. वैवाहिक जीवन में मनदुःख के प्रसंग बनेंगे. विद्यार्थियों का विद्याभ्यास में प्रदर्शन अच्छा रहेगा. घर का वातावरण शांतिमय रहेगा. दैनिक कार्य में कुछ विघ्न आ सकते हैं. नौकरीपेशा लोगों का ऑफिस में किसी से विवाद हो सकता है. अधिक श्रम करने पर भी कम परिणाम मिलेंगे.

मीन राशिफल (Meen Rashifal, 25 june 2023)

आज का आप का दिन मध्यम फलदायी है. परिवार के सदस्यों के साथ आज मेल-जोल बने रहेंगे. दैनिक कामों में विलंब होंगे. ऑफिस में साथियों का सहयोग कम मिलेगा. जीवनसाथी के साथ मनमुटाव हो सकता है. घर-परिवार में किसी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी. सामाजिक क्षेत्र में यश प्राप्त नहीं होगा.

Tags: Astrology, Horoscope, Horoscope Today

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More