सावन के महीने में करें 3 ज्योतिषी उपाय, मिलेगी कर्ज से मुक्ति, सुख समृद्धि में होगी वृद्धि

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए सावन का महीना सर्वोत्तम माना जाता है.
इस दौरान किए जाने वाले उपाय मनुष्य को लाभ पहुंचा सकते हैं.

Savan Maas 2023 : सनातन धर्म सावन के महीने का विशेष महत्व बताया गया है. यह माह महादेव के भक्तों के लिए सर्वश्रेष्ठ माना जाता है. इसे शिव शंभू के भक्त किसी त्योहार से कम नहीं मानते. इस बार सावन का महीना 4 जुलाई 2023 से शुरू हो रहा है. साल 2023 का सावन मास बेहद खास होने वाला है क्योंकि यह अधिक मास में पड़ेगा. जिसकी वजह से इस बार सावन का महीना 30 नहीं बल्कि 59 दिनों का होने वाला है. इस बार भक्तगण को महादेव की पूजा के लिए अधिक समय मिलेगा. यदि आप भी चाहते हैं कि आपकी हर मनोकामना पूरी हो, आपको कर्ज से मुक्ति मिले, आपकी धन संपत्ति में बढ़ोत्तरी हो, तो इसके लिए सावन सोमवार में कुछ ज्योतिषी उपाय कर सकते हैं. इस विषय में अधिक जानकारी दे रहे हैं भोपाल निवासी ज्योतिषी एवं वास्तु सलाहकार पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा.

मनोकामना पूर्ति का उपाय

यदि आप चाहते हैं कि आपकी हर मनोकामना पूरी हो तो शिव पुराण के अनुसार आप पांच सोमवार भगवान शिव के निमित्त पशुपतिनाथ का व्रत कर सकते हैं. इसकी शुरुआत श्रावण मास के पहले सोमवार से करना सबसे ज्यादा शुभ फलदाई माना जाता है. इस व्रत में दो समय सुबह और प्रदोष काल में भोलेनाथ की पूजा करने का विधान है.

यह भी पढ़ें – पूजा-पाठ के समय घर में घी का दीपक जलाएं या तेल का? क्या है मान्यता, जान लें इससे जुड़े महत्वपूर्ण नियम

कर्ज से मुक्ति का उपाय

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यदि आप आर्थिक तंगी से गुजर रहे हैं और कर्जे में डूब गए हैं. जिससे छुटकारा पाने के लिए नियमित रूप से शिवलिंग पर जल में अक्षत मिलाकर चढ़ाएं. इस दौरान भगवान शिव को वस्त्र अर्पित करें, वस्त्र के ऊपर अक्षत रखकर अर्पित करने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और धन आगमन शुरू हो जाता है. इस उपाय से आपको कर्ज से भी मुक्ति मिल जाती है.

यह भी पढ़ें – घर में फिश एक्वेरियम रखना शुभ या अशुभ, कितनी होनी चाहिए इसमें मछलियां, जानें इसे रखने की सही दिशा

सुख समृद्धि बढ़ाने का उपाय

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यदि आप चाहते हैं कि आपके घर में सुख समृद्धि और धन का आगमन हो तो रात में 11:00 से 12:00 के बीच शिवलिंग के सामने एक दीपक जलाएं. इस उपाय से आपको धन और ऐश्वर्य की प्राप्ति होगी. भगवान शिव की पूजा में मूंग का उपयोग करें. यदि आप धर्म, अर्थ और काम, भोग में वृद्धि चाहते हैं तो कंगनी द्वारा भगवान शिव की पूजा करने से लाभ मिलेगा.

Tags: Astrology, Dharma Aastha, Lord Shiva, Sawan somvar

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें