MP में तैरता मंच! यहां पानी के बीचोबीच होते हैं कार्यक्रम, प्री वेडिंग शूट के लिए भी बेस्ट प्लेस


विजय राठौड़/ग्वालियर. आपने मॉल या सिनेमाघरों में ओपन थिएटर तो काफी देखा होगा, लेकिन क्या कभी बोटिंग के दौरान ओपन थिएटर का आनंद लिया है? यदि आप भी ऐसे पल का अनुभव लेना चाहते हैं तो ग्वालियर में बना ओपन थिएटर एक बार जरूर घूमने जा सकते हैं. तालाब पर बने इस थिएटर में होने वाले कार्यक्रमों का आनंद सैलानी बोटिंग करते हुए लेते हैं.

ग्वालियर शहर के बीचोबीच मोती महल के समीप लगभग सन 1850 में एक तालाब का निर्माण सिंधिया राजघराने द्वारा करवाया गया था, जिसका नाम राजा दौलत राव सिंधिया की पत्नी बैजाबाई के नाम पर रखा गया. इस तालाब के बीच में मंच का निर्माण किया गया है, जिस पर आज भी विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं. सबसे खूबसूरत बात यह है कि ताल में होने वाले बोटिंग के दौरान भी आप इस मंच पर चल रहे कार्यक्रमों का लुत्फ उठा सकते हैं.

कार्यक्रमों के साथ ही होते हैं प्री- वेडिंग शूट भी
नगर निगम के प्रोजेक्ट ऑफिसर शिशिर श्रीवास्तव ने बताया कि बैजाताल आज के समय में ग्वालियर का सबसे खास पिकनिक स्पॉट है. इस ताल पर शाम ढलते ही लोगों का जमावड़ा लगना शुरू हो जाता है. रोजाना लगभग 500 से 600 लोग इस ताल में चलने वाली नौकाओं का लुत्फ लेने आते हैं. वर्तमान में इस तालाब का क्रेज युवाओं में प्री-वेडिंग शूट के लिए भी बढ़ा है. इसके अलावा बैजाताल के समीप ही चौपाटी भी लगाई जाती है, जहां परिवार के सभी सदस्य के लिए स्वादिष्ट व्यंजन भी उपलब्ध हैं. इस ताल से कुछ ही दूर पर जयविलास पैलेस और चिड़ियाघर जैसे स्थान भी हैं.

.

FIRST PUBLISHED : June 24, 2023, 22:39 IST

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More