फिल्मी स्टाइल में कार ने हवा में उड़ाया बिजली का खम्भा, देखें सीसीटीवी फुटेज


गुलशन सिंह/बक्सर. सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें देखा जा रहा है कि एक तेज रफ्तार कार फिल्मी स्टाइल में बिजली के खम्भे को उड़ा देती है. आश्चर्य की बात यह है कि इस घटना में कार को कुछ भी नहीं होता है. इतना ही नहीं घटना के बाद चालक मौके से कार लेकर आसानी से भाग निकला.

हालांकि, घटना की सारी गतिविधि पास में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया. एक तरफ जहां पोल टूटने से घंटों इलाके में बिजली गुम रही,वहीं इस मंजर का वीडियो तेजी से वायरल होने लगा. घटना बक्सर शहर के अमला टोली के समीप मेन रोड की बताया जा रहा है.

घटना के बाद इलाके में दिनभर बिजली रही गुल
स्थानीय व्यवसायी महेश ने बताया कि अहले सुबह 4 बजे तेज आवाज हुई और अचानक से चारो तरफ अंधेरा छा गया. उन्होंने बताया कि तेज रफ्तार कार सिंडिकेट की ओर से आकर बिजली के खम्भे में जोरदार टक्कर मार कर फरार हो गई. टक्कर कितना जोरदार रहा होगा, इसका अंदाजा पोल को देख कर लगाया जा सकता है.

टक्कर के बाद बिजली का खम्भा दो टुकड़ों में बंट गया था. वहीं घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है. उसमें सुबह का 4 बजकर 13 मिनट दिखाई दे रहा है. साथ ही यह भी दिख रहा है कि घटना के दौरान पास ही के सीढ़ी पर एक युवक बैठा हुआ था जो टक्कर के बाद घर भाग जाता है. महेश जी ने बताया कि दिनभर बिजली गुल रहने से इलाके के लोग काफी परेशान रहे. हालांकि, शाम तक बिजली विभाग के कर्मियों द्वारा टूटे हुए तार को दुरुस्त कर बिजली सप्लाई पुनः शुरू कर दिया गया.

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस करेगी मामले की जांच
नगर थानाध्यक्ष दिनेश कुमार मालाकार का कहना है कि इस सम्बंध में किसी के द्वारा कोई कम्प्लेन नहीं किया गया है. हालांकि सूचना मीडिया के माध्यम से पुलिस को प्राप्त हुई है. जिसके बाद पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर घटना की जांच कर उचित कार्रवाई करेगी.

Tags: Bihar News, Buxar news, Local18

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More