Street Food : राधेश्याम के आते ही गलियों लग जाती है पेटीज के शौकीनों की भीड़, 15 रुपए में खिलाते हैं दो पेटीज

पीयूष पाठक/अलवर. वैसे तो आपने अक्सर कई दुकानों पर और बड़ी-बड़ी केक बेकरी पर कई प्रकार की पेटीज मिलते हुए देखा होगा और कहीं ना कहीं उनका स्वाद भी चखा होगा. इन दिनों अलवर शहर की गलियों में खूब पेटीज बिक रही है, वो भी बिल्कुल कम दाम में. दरअसल, इन दिनों अलवर शहर की गलियों में पेटीज की खुशबू छाई हुई है. अलवर के कई युवक मोटर साइकिल गली-गली घूमकर पे​टीज बेच रहे हैं.

बाइक में से शहर में पेटीज बेच रहक काला कुआं निवासी राधेश्याम ने बताया कि वे शहर की गलियों में जाकर रोजाना पेटीज़ बेच रहे हैं. राधेश्याम ने बताया कि वे 15 रुपये में 2 पेटीज़ खिलाते हैं. राधेश्याम ने बताया कि वह काला कुआं पर बेकरी चलाते हैं और साथ ही कम कीमत पर लोगों को पेटीज़ घर-घर जाकर खिला रहे हैं.

उन्होंने काम की शुरुआत काफी पहले की लेकिन शहर में मोटरसाइकिल लेकर अब कुछ समय पहले ही निकले हैं. उन्हें ग्राहकों का भी अच्छा साथ मिल रहा है. वह सुबह करीब 8 बजे अपने बेकरी से पेटीज़ लेकर निकल जाते हैं और शहर की गलियों में जाकर पेटीज़ बेचते हैं. उन्होंने बताया कि वह सुबह 8 बजे निकलने के बाद करीब 3-4 घंटे में ही अपना सारा सामान खत्म करके घर की ओर निकल जाते हैं.

क्या कहते हैं लोग
अलवर शहर के कुश मार्ग निवासी उज्जवल ने बताया कि पहले गांव में कुल्फी व बेर जैसी घर पर बिकने के लिए आती थी. लेकिन अलवर शहर में अब इतनी कम कीमत में पेटीज़ घर पर बिकने के लिए आ रही है.पेटीज़ वाले अंकल की मोटरसाइकिल आने के बाद गांव का जैसा माहौल बन जाता है. शहर में वैसे तो कई फूड डिलीवरी एप है. लेकिन राधेश्याम जहा मोटरसाइकिल पर पेटीज़ एक अलग ही चीज दिखाता है. इतनी कम कीमत की पेटीज़ हर कोई ले सकता है. पेटीज़ में भी अच्छा स्वाद है.

Tags: Alwar News, Local18, Rajasthan news

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More