स्‍कूल जाने वाली लड़की सिर्फ 3 साल में बनी करोड़पत‍ि, आज खुद की कंपनी, दिए अमीर बनने के टिप्‍स

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

आपकी किस्‍मत अच्‍छी हो तो कामयाबी कदम चूमती है. वरना, अमीर बनने की चाहत हर किसी की होती है और इसके लिए लोग जी-तोड़ मेहनत भी करते हैं.लेकिन कहते हैं न कि सबका नसीब एक जैसा नहीं होता. अब इस लड़की को ही देख‍िए. तीन साल पहले एक स्‍कूल में स्‍टूडेंट थी. सभी बच्‍चों की तरह पढ़ाई कर रही थी कि अचानक कुछ नया करने का फ‍ितूर सवार हुआ. बिजनेस करना था, जिद ठान ली. महज 16 साल की उम्र में सोशल मीडिया पर गारमेंट्स बेचने लगी. मगर अच्‍छा नहीं लगा, क्‍योंकि क्रिएट‍िव नहीं था. फ‍िर कुछ ऐसा किया कि धमाल मच गया. महज 3 साल की उम्र में वह करोड़पत‍ि बन गई. आज लोग उसकी तारीफ करते नहीं थकते. कई लोग उनके टिप्‍स की बदौलत ही मो‍टीवेट हो गए.

हम बात कर रहे न्यूयॉर्क की रहने वाली सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर इवेंजेलिना पेट्राकिस की. इनसाइडर की रिपोर्ट के मुताबिक, पेट्राकिस ईपी ज्वेल्स की मालिक हैं और 2 साल पहले ही उन्‍होंने यह कंपनी बनाई है, जो आज करोड़ों का कारोबार कर रही. इवेंजेलिना ने बताया कि 2020 में जब मैं 16 साल की थी तो ईपी द लेबल नामक का गारमेंट्स का बिजनेस शुरू किया. टाई-डाई कपड़े बनाती थी और उसे ऑनलाइन बेचती थी. उस समय इंस्‍टाग्राम पर सिर्फ कुछ हजार फॉलोवर्स थे, और उन्‍हीं को हमने उत्‍पाद बेचा. लेकिन यह तरीका मुझे अच्‍छा नहीं लगा. क्‍योंकि इसमें क्रिएटिविटी नाम की कोई चीज ही नहीं थी.

Tags: Bizarre news, OMG News, Trending news, Viral news, Weird news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें