देश में 1 जुलाई से बदल जाएगी सीए की पढ़ाई, लागू होगी नई स्कीम

CA Course : चार्टर्ड अकाउंटेंसी की पढ़ाई में एक जुलाई से कई बदलाव होने वाले हैं. केंद्र सरकार ने चार्टर्ड अकाउंटेंसी सिलेबस के लिए नई स्कीम को मंजूरी दे दी है. सीए की पढ़ाई में बदलाव एक जुलाई से किए जाने की वह ये है कि इसी तारीख को सीए संस्थान अपनी 75वीं वर्षगांठ मनाएगा. जिसमें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शामिल होंगी. नई स्कीम लागू होने के बाद सीए की पढ़ाई में कई बदलाव देखने को मिलेंगे. इसके तहत सीए आर्टिकलशिप प्रोग्राम की अवधिक भी घटा दी जाएगी.

इस नई स्कीम का असर आईसीएआई में सदस्यता प्राप्त करने के लिए चार्टर्ड अकाउंटेंसी की पढ़ाई कर रहे आठ लाख से अधिक छात्रों पर पड़ने की उम्मीद है. सीए के नए पाठ्यक्रम और नई व्यावहारिक प्रशिक्षण संरचना को कानून मंत्रालय और कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय ने मंजूरी दे दी है.आईसीएआई की केंद्रीय परिषद ने पहले ही इसे मंजूरी दे दी थी.

2 साल का हो जाएगा आर्टिकलशिप प्रोग्राम

नई स्कीम लागू होने के बाद देश भर के सीए के छात्रों के लिए नया सिलेबस उपलब्ध होगा. आईसीएआई ने यह सिलेबस विशेषज्ञों की सलाह से तैयार किया है. नए पाठ्यक्रम के साथ सीए आर्टिकलशिप प्रोग्राम भी तीन साल से घटाकर दो साल का कर दिया जाएगा. सीए इंस्टीट्यूट ने इस बात के संकेत दिए हैं कि शिक्षा और प्रशिक्षण की नई योजना का शुभारंभ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के द्वारा किया जाएगा. वह कार्यक्रम की मुख्य अतिथि होंगी.

ये भी पढ़ें-
School Education: अब सरकारी स्कूलों में भी होगी करियर काउंसलिंग, इन बच्चों को मिलेगा लाभ
Government Job: सरकारी नौकरी के लिए 3444 पदों पर भर्ती, 10वीं और 12वीं पास करें आवेदन

Tags: Education, Education news

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More