Jhansi News : चप्पे-चप्पे पर नजर रखती है तीसरी आंख, अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस है कमांड कंट्रोल सेंटर

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

शाश्वत सिंह/झांसी.भारत में स्मार्ट सिटी मिशन को शुरू हुए 8 वर्ष पूरे हो चुके हैं. इस मिशन के तहत भारत विभिन्न शहरों को आधुनिक तकनीक से जोड़कर उन्हें स्मार्ट बनाने का कार्य किया जा रहा है. झांसी को भी स्मार्ट सिटी लिस्ट में शामिल किया गया था. इसके बाद झांसी शहर क्षेत्र का विकास बहुत तेजी से शुरू हुआ. सुविधाओं और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कई परियोजनाएं शुरू की गई. आम नागरिकों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए आधुनिक विकास पर जोर दिया गया.

स्मार्ट सिटी योजना के तहत नगर निगम में एक कमांड एंड कंट्रोल सेंटर बनाया गया है . अत्याधुनिक सुविधाओं और तकनीक से लैस यह कमांड कंट्रोल सेंटर पूरी झांसी पर नजर रखने के काम आता है. झांसी में बिछाए गए सीसीटीवी कैमरे के जाल की निगरानी यहीं से की जाती है. यह कैमरे नागरिकों की सुरक्षा के साथ ही ट्रैफिक मैनेजमेंट मे भी मदद करते हैं.

जल्द ही झांसी एक नए रुप में दिखाई देगी
इसी कमांड सेंटर से झांसी के वाईफाई सिस्टम, इमरजेंसी अलार्म सिस्टम, एसओएस कॉल सुविधा, प्रदूषण स्तर पर नज़र भी रखी जाती है. नगर आयुक्त पुलकित गर्ग ने बताया कि यह कमांड सेंटर आधुनिक होती झांसी की रीढ़ की हड्डी की तरह काम करेगा. आने वाले समय में अधिकतर सुविधाएं यहीं से संचालित की जायेंगी. स्मार्ट सिटी मिशन के तहत कई अन्य कार्य भी किए जा रहे हैं. जल्द ही यह सभी काम पूरे हो जायेंगे. इसके बाद झांसी एक नए रुप में नजर आएगी. यहां पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा.

.

FIRST PUBLISHED : June 24, 2023, 22:00 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें