भारत में लॉन्च होने जा रहा है ऐपल का क्रेडिट कार्ड, Apple Pay के लिए भी चर्चा जारी


हाइलाइट्स

Apple की अब पेमेंट सेक्टर में एंट्री की तैयारी
HDFC बैंक के साथ क्रेडिट कार्ड लाने का बन रहा प्लान
बिना ब्याज के किस्तों में खरीद सकेंगे iPhone

नई दिल्ली. आईफोन (iPhone) बनाने वाली दि कंपनी ऐपल (Apple) भारत के पेमेंट सेक्टर में एंट्री करने वाली है. जल्द ही कंपनी क्रेडिट कार्ड लॉन्च कर कर सकती है. बताया जा रहै कि इसे ऐपल कार्ड (Apple Card) नाम दिया जा सकता है. मामले से वाकिफ 2 सूत्रों ने मनीकंट्रोल को बताया कि ऐपल के सीईओ टिम कुक ने अप्रैल में हुए अपने भारतीय दौरे में एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) के सीएमडी शशिधर जगदीशन से बात की थी.

एक तीसरे सूत्र ने मनीकंट्रोल को बताया कि टेक्नोलॉजी दिग्गज संभवतः देश में ऐपल पे (Apple Pay) लॉन्च करने के लिए नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) के साथ भी चर्चा कर रही है. यह साफ नहीं है कि क्या ये चर्चाएं इसके क्रेडिट कार्ड को एनपीसीआई के रूपे प्लेटफॉर्म द्वारा संचालित करने के बारे में हैं या क्या यह यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) के लिए है. रुपे क्रेडिट कार्ड लॉन्च करने का फायदा यह है कि इसे यूपीआई से भी जोड़ा जा सकता है.

कार्ड के स्ट्रक्चर को लेकर ऐपल ने रिजर्व बैंक (RBI) के साथ भी बात की है. आरबीआई ने कंपनी से कहा है कि इसके लिए उसे सभी प्रक्रिया को पूरा करना होगा और किसी तरह की विशेष सुविधा नहीं मिलेगी. इस सिलसिले में ऐपल और एचडीएफसी ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है.

Apple Card में मिल सकती हैं ये सुविधाएं
Apple Card में ऐपल की सुविधा होती है और रिवॉर्ड मनी, Apple wallet में जमा होती है. इस पर 4.15 फीसदी सालाना ब्याज मिलता है. इस कार्ड की कोई एनुअल फीस नहीं है. अमेरिका में ऐपल का कार्ड इस्तेमाल करने वाले बिना ब्याज के किस्तों में इस कंपनी के प्रोडक्ट खरीद सकते हैं. ऐपल के प्रोडक्ट और सर्विसेज को खरीदने पर 3-5 फीसदी कैशबैक की सुविधा के साथ-साथ 2-3 फीसदी अतिरिक्त कैशबैक या रिवॉर्ड प्वाइंट ऑफर करने के लिए कंपनी अन्य प्रीमियम ब्रैंड्स के साथ समझौता कर सकती है.

Tags: Apple, Credit card, Iphone

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More