कड़ी मेहनत से बनाई पहचान, हरियाणा का छोरा फिल्मों में कमा रहा नाम


हिमांशु नारंग/करनाल: जब आंखों में बड़े-बड़े सपने हों तो संघर्ष और मेहनत भी उतनी ही ज्यादा करनी पड़ती है, तब जाकर ये सपने साकार होते हैं. आज कहानी एक किसान परिवार के बेटे की जिसका नाम विक्रमजीत सिंह विर्क है, जो करनाल के असंध के एक छोटे से गांव ठरवा माजरा का रहने वाला है.

पढ़ने के लिए उसने करनाल का रुख किया और उसके बाद जब उसकी हाइट और लुक देखकर उसके दोस्तों ने कहा कि तुम मॉडलिंग में ट्राई करो तो फिर एक ऐसे सफर पर निकल पड़ा जो बेहद मुश्किल था. उसे अंदाज़ा भी नहीं था कि ये सफर तय कर मंज़िल कैसे हासिल होगी.

शुरुआत में दिल्ली में जगह-जगह घूम कर मॉडलिंग के बारे में जानकारी जुटाई. उसके बाद सफर आगे बढ़ा तो ज़िंदगी में पहला ब्रेक लैक्मे फैशन वीक में 2003 में मिला. उसके बाद कभी चंडीगढ़, कभी दिल्ली, कभी साउथ तो कभी मुंबई की मॉडलिंग की दुनिया में दौड़ भाग शुरू हो गई.

बड़े पर्दे पर बिखेरा जलवा
विक्रमजीत सिंह विर्क का सपना था कि टीवी और बड़े पर्दे पर मौका मिले. उसके बाद कई म्यूजिक एल्बम में काम करने का मौका मिला. सफर यहीं नहीं रुका फिर एक सीरियल जो पंजाबी में था जिसका नाम ‘सौदे दिलां दें’, उसमें मुख्य भूमिका में रहे. उसके अलावा ‘महादेव’ सीरियल में उन्होंने किरदार निभाया और ‘चंद्रमुखी’ सीरियल में भी उन्होंने काम किया.

इस फिल्म से आए बॉलीवुड में
डायरेक्टर आशुतोष गोवारिकर की ‘खेलें हम जी जान से’ फिल्म से बॉलीवुड में विक्रमजीत सिंह विर्क ने शुरुआत की, जहां वह एक ब्रिटिश सोल्जर के नेगेटिव कैरेक्टर में दिखे. विक्रमजीत अब तक साउथ की भी कई फिल्मों में काम कर चुके हैं. 3 महीनों में उनकी 4 फिल्में परदे पर आई हैं. अब उनकी फिल्म रिलीज हुई है ‘मौड़.मौड़’ फिल्म में वह ammy विर्क के साथ काम कर रहे हैं.

Tags: Actor, Bollywood news, Haryana news, Karnal news, Local18

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More