3 रुपये का शेयर पहुंचा 304 पर, निवेशकों को बना दिया करोड़पति, क्या आपके पास है ये स्टॉक?

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हाइलाइट्स

यह शेयर 2001 में 3 रुपये से भी कम कीमत पर मिल रहा था.
फिलहाल यह शेयर अपने हाई से 25 फीसदी नीचे बिक रहा है.
पिछले महीने यह शेयर 405 रुपये पर ट्रेड कर रहा था.

नई दिल्ली. शेयर मार्केट कम समय में ज्यादा पैसा बनाने का बेहतरीन साधन है. हालांकि, जल्दी पैसा बनाना यहां सब के बस की बात नहीं है. तुरंत पैसा बनाने के चक्कर में कई लोग कंगाल भी हुए हैं. वहीं, लंबी अवधि में रिस्क कम और मुनाफा मिलने की संभावना बहुत बढ़ जाती है. इस बात को साबित करता है स्पेशिलिटी केमिकल्स बनाने वाली दिग्गज कंपनी कोचिन मिनरल्स एंड रूटील का शेयर. यह शेयर कभी 3 रुपये से भी कम था लेकिन आज 10764 फीसदी चढ़कर 304 रुपये बिक रहा है.

हालांकि, इसके लिए लोगों को थोड़ा इंतजार बेशक करना पड़ा है लेकिन 10000 फीसदी का मुनाफा कोई मामूली बात नहीं है. वह भी एक पैनी स्टॉक से, जिसमें 1-2 लाख रुपये लगाकर उसके हजारों शेयर खरीदे जा सकते हों. साल 2001 में 30 मार्च को यह शेयर 2.80 रुपये में बिक रहा था, जबकि अब इसकी कीमत 304.20 रुपये है. जिस किसी ने भी इसमें तब पैसा लगाकर छोड़ दिया होगा आज वह मालामाल हो गया होगा.

ये भी पढ़ें- अडानी ग्रुप की कंपनियों के शेयर धड़ाम, एक घंटे में डूबे 52000 करोड़, गिरावट के पीछे फिर अमेरिकी हाथ

1 लाख पर कितना रिटर्न
अगर मार्च 2001 में किसी निवेशक ने इस स्टॉक में 1 लाख रुपये लगाए होंगे तो उसे 35714 शेयर अलॉट हुए होंगे. आज 314 रुपये के भाव पर इन शेयरों की कीमत 1.085 करोड़ रुपये हो गई है. ऐसा नहीं है कि इस शेयर ने केवल लंबी अवधि में ही अपना जलाव दिखाया है. छोटी अवधि वाले निवेशकों को भी इस स्टॉक ने निराश नहीं किया है. बीते साल 4 जुलाई को इस शेयर की कीमत 103 रुपये थी. आज करीब 11 महीने बाद यह उससे 201 रुपये ऊपर बिक रहा है. यह तब है जब इस शेयर में कुछ गिरावट देखी गई है. मई में तो यह शेयर 405 रुपये पर ट्रेड कर रहा था. यह इसका रिकॉर्ड हाई भी था. यह इस स्तर से करीब 25 फीसदी नीचे आ गया है.

क्या करती है कंपनी?
कोचिन मिनरल्स एंड रूटील लिमिटेड का काम सिंथेटित रूटील बनाने का है. यह अपने क्षेत्र में बेहतरीन क्वालिटी के लिए जानी जाती है. हालांकि, कंपनी के मुनाफे में थोड़ी गिरावट दर्ज की गई है. जनवरी-मार्च तिमाही में कंपनी का शुद्ध मुनाफा 16.81 करोड़ रूप से 23 फीसदी गिरकर 13 करोड़ रुपये पर आ गया था.

Tags: Business news in hindi, Multibagger stock, Share market, Stock market

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें