
नई दिल्ली. एक दौर में बॉलीवुड की सुपरहिट एक्ट्रेस रह चुकीं सोनाली बेंद्रे (Sonali Bendre) अब भले की कम फिल्में करती हैं लेकिन उन्हें ने करियर में शाहरुख खान, सलमान खान और आमिर खान सहित कई अन्य सितारों संग काम कर चुकी हैं. बता दें कि सोनाली अपने सभी को-स्टार संग काफी क्लोज हैं. अक्सर वह अपने फिल्म सेट से जुड़े किस्से और को-स्टार्स संग बिताए गए पलों को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करती हैं. इसी बीच सोनाली का एक थ्रोबैक इंटरव्यू काफी वायरल हो रहा है, इस इंटरव्यू में सोनाली अपने दोस्त एक्टर सलमान खान के बारे में एक जबरदस्त खुलासा करती हुई दिख रही हैं.
आपको बता दें कि सोनाली बेंद्रे और सलमान खान ने साल 1999 में आई सुपरहिट फिल्म ‘हम साथ साथ हैं’ में एक साथ काम किया था. इसके बाद दोनों को कई और फिल्मों में देखा लगाया लेकिन दर्शकों को ‘प्रेम और प्रीति’की जोड़ी (हम साथ साथ हैं फिल्म के किरदार) अब तक की बेमिसाल जोड़ी लगी.
अब वीडियो की बात करते हैं, तो बता दें कि सोनाली के वीडियो काफी पुराना है. रिपोट्स की मानें तो यह वीडियो मशहूर टेलीविजन शो ‘मिशन सपने’ (2014) का है. जब एक एपिसोड में सोनाली बतौर गेस्ट शामिल हुई थीं और उस दौरान उन्होंने सलमान खान के बचपन की एक घटना को याद किया था. वीडियो में सोनाली को ये कहते हुए सुना जा सकता है कि ‘जब सलमान खान 10 साल के थे, वो बांद्रा के एक क्रिस्चियन स्कूल में पढ़ते थे. वहां अलग-अलग सोशल क्लासेस के बच्चे आते थे. कुछ बच्चे ऐसे थे, जिनके माता-पिता वर्कर थे. ऐसे में एक दिन फादर ने सब बच्चों को बुलाया और कहा- यहां कुछ स्टूडेंट्स ऐसे हैं, जिन्हें घर लौटकर खाना नहीं मिलता क्योंकि इनके पेरेंट्स मेहनत-मजदूरी के लिए बाहर होते हैं.’
.
Tags: Entertainment news., Entertainment Throwback, Salman khan, Sonali Bendre
FIRST PUBLISHED : June 24, 2023, 14:02 IST






