समंदर की गहराई में 5 अरबपतियों ने गंवाई जान, सबसे महंगे और खतरनाक सफर में मौत, 2-2 करोड़ में खरीदा था एक टिकट

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हाइलाइट्स

पाकिस्तानी कारोबारी शाहजादा दाऊद और उनके बेटे सुलेमान दाऊद की मौत हो गई.
22 जून को इस सबमरीन का मलबा टाइटैनिक (Titanic Ship) के पास मिला.
ओशनगेट के संस्थापक स्टॉकटन रश की भी इस हादसे में जान चली गई.

Titan Submarine: साल 1912 में टाइटेनिक जहाज बर्फ की चट्टान से टकराकर समंदर की गहराइयों में समा गया था. 121 साल पहले हुए इस हादसे मलबे का ढेर बन गए टाइटेनिक जहाज को देखने के लिए रवाना हुई पनडुब्बी का भी वही हाल हुआ. हादसे का शिकार हुई टाइटन पनडुब्बी में सवार सभी 5 अरबपतियों की मौत हो गई, जिनमें एक पाकिस्तानी कारोबारी शाहजादा दाऊद और उनका बेटा सुलेमान दाऊद भी शामिल थे.

यूएस कोस्‍टगार्ड्स ने बताया कि 22 जून को इस सबमरीन का मलबा टाइटैनिक (Titanic Ship) के पास मिला और पनडुब्बी को ऑपरेट करने वाली कंपनी ओशनगेट (OceanGate) ने हादसे की पुष्टि की. आइये आपको बताते हैं आखिर कौन हैं इस हादसे में जान गंवाने वाले पाकिस्तानी अरबपति पिता-पुत्र के साथ-साथ 3 अन्य बिजनेसमैन. इन लोगों ने इस खतरनाक सफर के लिए 2-2 करोड़ रुपये खर्च किए थे.

ये भी पढ़ें- मां से उधार लिए थे 2000, एक कमरे से शुरू किया कारोबार, आज अरबों में कमाई, कभी घर-घर जाकर बेचा था सामान

शहजादा दाऊद के पास थी बेशुमार दौलत
पनडुब्बी हादसे में जान गंवाने वाले शहजादा दाऊद की गिनती पाकिस्तान के बिजनेस टाइकून में होती थी. शहजादा दाऊद ने पाकिस्तानी एनर्जी इन्वेस्टमेंट कंपनी एंग्रो के साथ-साथ होल्डिंग्स फर्म हरक्यूलिस कॉर्प के वाइस चेयरमैन थे. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, उनकी संपत्ति 13.6 करोड़ यूएस डॉलर यानी 11 अरब रुपये से ज्यादा थी.

शहजादा दाऊद और उनके बेटे सुलेमान दाऊद की इस हादसे में मौत हो गई और वे अपने पीछे पत्नी और एक बेटी को छोड़ गए. 19 वर्षीय कॉलेज स्टूडेंट सुलेमान दाऊद स्कॉटलैंड के ग्लासगो में स्ट्रैथक्लाइड यूनिवर्सिटी से पढा़ई कर रहे थे.

ब्रिटिश बिजनेसमैन ने भी गंवाई जान
ब्रिटिश व्यवसायी और ओशनगेट के संस्थापक स्टॉकटन रश की भी इस हादसे में जान चली गई. एक्शन एविएशन के चेयरमैन हामिश हार्डिंग अपने साहसिक कामों के लिए जाने जाते थे. उन्होंने दो गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अर्जित किए थे. इनमें से एक 2019 में पृथ्वी के दोनों ध्रुवों के आसपास सबसे तेज उड़ान के नाम था.

टाइटैनिक के उपनाम से जाने जाने वाले, पॉल हेनरी नार्जियोलेट के पास ऐतिहासिक जहाज के संबंध में असाधारण स्तर का ज्ञान और विशेषज्ञता थी. उन्होंने 22 वर्षों तक फ्रांसीसी नौसेना में सर्विस की थी. अपने करियर के दौरान, नार्जियोलेट ने सबमर्सिबल में टाइटैनिक के मलबे तक 37 गोते लगाए और 5,000 कलाकृतियों को पुनः प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी.

Tags: Arabian Sea, List of most expensive, Submarines

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें