MNNIT Course: यहां से इस कोर्स में कर लिए पढ़ाई तो लाइफ सेट! प्लेसमेंट में आती है ये बड़ी कंपनियां, जानें यहां डिटेल


MNNIT Course: 12वीं पास करने के बाद हर कोई चाहत है कि किसी ऐसे कॉलेज से पढ़ाई करें, जहां प्लेसमेंट के लिए बड़ी-बड़ी कंपनियां आते हों. ऐसे कॉलेज के लिए अधिकांश लोगों की पहली प्राथमिकता IIT या NIT होती है. इन कॉलेजों में एडमिशन के लिए JEE Main में अच्छा रैंक लाना होता है. लेकिन अगर अच्छा रैंक नहीं आ पाता है, तो चिंता करने की कोई बात नहीं है. इन्हीं कॉलेजों के जैसे एक कॉलेज के कोर्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां प्लेसमेंट के लिए बड़ी-बड़ी कंपनियां आती हैं.

मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, प्रयागराज (MNNIT) में भी एडमिशन JEE Main के जरिए होती है. इस कॉलेज ने इंजीनियरिंग और कम्प्यूटेशनल मैकेनिक्स में एक नया बीटेक कोर्स शुरू किया है. इस कोर्स का का उद्देश्य मैकेनिक्स और मैटेरियल इंजीनियरिंग के क्षेत्र में उपलब्ध नॉलेज के अनुप्रयोग के साथ मल्टीडिसीप्लिनरी रिसर्च को बढ़ावा देना है. पूरे कोर्स को 8 सेमेस्टर में बांटा जाएगा. कोर्स में एडमिशन JEE Main मेन स्कोर के आधार पर किया जाएगा. इस कोर्स में एडमिशन के लिए संस्थान द्वारा कुल 30 सीटों की पेशकश की जाएगी.

प्लेसमेंट के लिए आएंगी ये बड़ी कंपनियां
आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार कोर्स पूरा होने पर छात्र कैंपस प्लेसमेंट के लिए बैठेंगे और इस कोर्स के लिए संभावित रिक्रूटर टाटा मोटर्स, हीरो, इंडियन ऑयल, सीमेंस, टीवीएस, होंडा, महिंद्रा, एयरबस, मेरेडेज़ बेंज होंगे. इस बीच, संस्थान ने मैटेरियल साइंस इंजीनियरिंग में एक और बीटेक प्रोग्राम भी शुरू किया है. हालांकि, इस कोर्स में एडमिशन अगले शैक्षणिक वर्ष 2023-24 से आयोजित किए जाएंगे.

ये भी पढ़ें…
एमपी पुलिस में कांस्टेबल बनने पर कितनी मिलती है सैलरी, क्या-क्या है सुविधाएं?
IIT, NIT के लिए मॉक सीट अलाउटमेंट लिस्ट कल होगी जारी, ऐसे आसानी से करें चेक

Tags: Admission, IIT, Jee main

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More