JEE Advanced: क्या खत्म होगी जेईई एडवांस्ड परीक्षा ? जानिए क्या है सरकार और आईआईटी संस्थानों का प्लान


JEE Advanced: केंद्र सरकार आईआईटी एडवांस्ड की जगह संयुक्त इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा कराने पर विचार कर रही है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इसे लेकर आईआईटी काउंसिल की मीटिंग में केंद्र सरकार ने सुझाव भी रखा था. जिसमें कहा गया था कि आईआईटी, एनआईटी समेत देश के अन्य सेंट्रली फंडेड टेक्निकल इंस्टिट्यूट, CFTI में एडमिशन के लिए एक कॉमन इंजीनियरिंग एंट्रेंस एग्जाम कराया जाए. साथ ही सरकार की योजना यह भी है कि जेईई एडवांस्ड को बंद कर दिया जाए.

रिपोर्ट्स के अनुसार इस बैठक में नेशनल असेसमेंट एंड एक्रीडेशन काउंसिल, NAAC की ओर से सभी सीएफटीआई संस्थानों के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा कराने का प्रस्ताव पेश किया गया था. राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के सुझावों को ध्यान में रखते हुए यह प्रस्ताव तैयार किया गया है.

आईआईटी ने किया खारिज
हांलाकि ज्यादातर आईआईटी के निदेशकों ने इस प्रस्ताव को खारिज कर दिया है. रिपोर्ट्स के अनुसार वह संयुक्त प्रवेश परीक्षा कराने के पक्ष में नहीं हैं. मीडिया रिपोर्ट्स में आईआईटी के निदेशक के हवाले से बताया गया है कि, अधिकतर संस्थान संयुक्त प्रवेश परीक्षा के पक्ष में नहीं है, क्योंकि इससे आईआईटी की अपनी अलग पहचान और विशिष्टता खो जाएगी.

परीक्षा पैटर्न पर होगी समीक्षा
रिपोर्ट के अनुसार बैठक में आईआईटी काउंसिल को मौजूदा परीक्षा पैटर्न की समीक्षा करने के लिए भी कहा गया है. जिससे कोचिंग की आवश्यकता कम की जा सके. इसके लिए आईआईटी दिल्ली को 5 महीने के अंदर रिपोर्ट सौंपने के लिए कहा गया है.

ये भी पढ़ें-
Success Story: IIT ग्रेजुएट ने US की नौकरी छोड़ खोली चाय की दुकान, बना दी 2000 करोड़ की फर्म
Success Story: आईआईटी से पढ़े, मोटी सैलरी वाली जॉब छोड़ बना दी 40,000 करोड़ की कंपनी

Tags: Education, JEE Advance

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More