
हाइलाइट्स
ताजे फल सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं.
कीवी के सेवन से पाचनतंत्र मजबूत होता है.
Fruit Benefits: बदलती लाइफस्टाइल और खानपान के कारण कई पेट संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ता है. इससे अपच, गैस, ब्लोटिंग जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है. ऐसी समस्याओं से निजात पाने के लिए लोगों को खानपान में बदलाव करना होता है. डाइट में हेल्दी और सेहतमंद फूड्स शामिल करने से शरीर भी सवस्थ रहता है. इससे पाचनतंत्र भी दुरुस्त होता है. आइए आज हम आपको ऐसे फूड्स के बारे में बताते हैं, जिनके सेवन से पाचनतंत्र मजबूत होता है.
1.कीवी: हेल्थलाइन में छपी एक खबर के मुताबिक, कीवी के सेवन से पाचनतंत्र मजबूत होता है. यह कब्ज को दूर करने में काफी मदद करता है. इसके सेवन से पुरानी से पुरानी कब्ज भी सही होने लगता है. यह पेट के लिए बेहद फायदेमंद है. इसके सेवन से गैस, अपच जैसी पेट की दिक्कतें को भी दूर होती हैं. यह पेट को अच्छे से साफ करने में मददगार है.
2.अमरूद: अमरूद का सेवन पेट के लिए बेहद फायदेमंद होता है. अमरूद खाने से सबसे बड़ा फायदा पाचन में सुधार होता है. अमरूद में भरपूर मात्रा में फाइबर मौजूद पाया जाता है. अमरूद के सेवन से कब्ज से राहत मिलती है. यह पेट को अच्छे से साफ करता है. अमरूद में विटामिन सी भी मौजूद होता है. इसके सेवन से इम्यूनिटी भी बूस्ट होती है.
इसे भी पढ़ें: सेहत के लिए अमृत से कम नहीं हैं ये 4 चीजें, हार्ट से लेकर हड्डियों तक को बनाएं मजबूत, आज से ही खाना शुरू कर दें
3. सेब: सेब भी पेट के लिए अच्छा माना जाता है. इसके सेवन से पाचनतंत्र मजबूत होता है. यह कब्ज से छुटकारा दिलाता है. इसके सेवन से पेट अच्छे से साफ होता है.
4. संतरा: पेट के लिए संतरा भी अच्छा माना जाता है. संतरा में पर्याप्त मात्रा में फाइबर भी पाया जाता है. यह पेट को अच्छे से साफ करता है. यह पाचन को मजबूत बनाता है.
इसे भी पढ़ें: सुबह खाली पेट सुपर हेल्दी बादाम के दूध में खाएं ये छोटे बीज, पेट के लिए है रामबाण, सेहत को दे कई फायदे
5. स्ट्रॉबेरी: स्ट्रॉबेरी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है. यह पाचनतंत्र के लिए भी अच्छा माना जाता है. इसमें कई तरह के पोषक तत्व मौजूद होते हैं जो सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं.
.
Tags: Health, Health benefit, Health News, Lifestyle
FIRST PUBLISHED : June 24, 2023, 11:40 IST






