अलीगढ़ की मॉडल से सपा नेता ने किया रेप, प्राइवेट फोटोज दिखाकर किया ब्लैकमेल, एक साल बाद मुकदमा दर्ज

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हाइलाइट्स

एक मॉडल ने समाजवादी पार्टी के नेता के खिलाफ रेप की धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कराया है
मॉडल ने अपनी शिकायत में कहा है कि 20 अप्रैल 2022 की शाम को आरोपी ने उसके साथ रेप किया

अलीगढ़. उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ के थाना क्वार्सी में नगर निगम की पूर्व ब्रांड एंबेसडर और एक मॉडल ने समाजवादी पार्टी के नेता के खिलाफ रेप की धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कराया है. अपनी शिकायत में मॉडल ने बताया है कि समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के पूर्व महानगर अध्यक्ष कौशल दिवाकर के साथ फेसबुक के जरिए संपर्क हुआ था. जिसके बाद व्हाट्सएप पर बातें शुरू हुई. वक्त के साथ आरोपी ने नजदीकियां बढ़ाई और 20 अप्रैल 2022 की शाम को अपनी सफारी कार में बिठाकर कोल्ड ड्रिंक पिलाई. शिकायतकर्ता मॉडल के अनुसार कोल्ड ड्रिंक पीने के बाद उसे होश नहीं रहा और इसी दौरान उसके साथ उसकी बिना मर्जी और सहमति के रेप की घटना को अंजाम दिया गया.

शिकायतकर्ता मॉडल के अनुसार वह लोक लाज के कारण उन दिनों शिकायत नहीं कर सकी और चुप रह गई. पीड़िता ने बताया कि आरोपी सपा नेता कौशल दिवाकर यहीं नहीं रुका और उसको जबरन घुमाने फिराने ले जाने लगा. इसी दौरान मॉडल की आरोपी ने कई प्राइवेट फोटोज अपने मोबाइल में ले लिए. मॉडल इन सभी चीजों से परेशान होकर मुंबई जाकर रहने लगी और अपना काम करने लगी. किसी प्रकार वहां का एड्रेस निकालकर आरोपी मुंबई पहुंच गया और वहां भी जबरन उसने फोटो वायरल करने की धमकी देकर रेप किया. पीड़ित मॉडल उस घटना के बाद फिर से लौटकर अलीगढ़ अपने घर आ गई. क्योंकि मुम्बई में वह अकेली रहती थी. पीड़िता शिकायत में आगे कह रही है कि आरोपी सपा नेता कौशल दिवाकर ने उसे व उसके परिवार को नुकसान पहुंचाने की धमकी दी है. इन्हीं सभी चीजों से तंग आकर अब मॉडल ने पुलिस की चौखट पर न्याय की गुहार लगाई है.

पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना क्वार्सी में IPC की धारा 323, 506, 328 और रेप की धारा 376 में मुकदमा पंजीकृत कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है. हालांकि अभी तक शिकायतकर्ता मॉडल ने कैमरे पर कोई भी बयान नहीं दिया है. सीओ  अशोक सिंह ने बताया कि एक महिला द्वारा एक साल पुरानी घटना बताकर एक युवक पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया गया है. तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर मामले की जांच की जा रही है.

Tags: Aligarh news, UP latest news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें