JoSAA 2023 Seat Allotment List: IIT, NIT के लिए मॉक सीट अलाउटमेंट लिस्ट कल होगी जारी, ऐसे आसानी से करें चेक


JoSAA Counselling 2023 Seat Allotment: ज्वाइंट सीट अलाउटमेंट अथॉरिटी (JoSAA 2023) कल यानी 25 जून 2023 को JoSAA 2023 काउंसलिंग मॉक सीट अलाउटमेंट लिस्ट जारी करेगा. उम्मीदवार जो भी इस काउंसलिंग राउंड के लिए उपस्थित हुए हैं, वे अब JoSAA की आधिकारिक वेबसाइट josaa.nic.in के माध्यम से मॉक सीट आवंटन लिस्ट (JoSAA Counselling 2023 Seat Allotment List) देख सकते हैं.

इसके अलावा उम्मीदवार सीधे इस लिंक https://josaa.nic.in/ के जरिए भी JoSAA Counselling 2023 सीट अलाउटमेंट में भी चेक कर सकते हैं. काउंसलिंग शेड्यूल के अनुसार, मॉक सीट आवंटन 2 लिस्ट 27 जून, 2023 को जारी होगी. उम्मीदवारों के लिए JoSAA Counselling के लिए पंजीकरण करने की अंतिम तिथि 28 जून 2023 तक है. आगे यह ध्यान दिया जाना चाहिए कि डेटा का मिलान, सत्यापन और आवंटित सीटों का सत्यापन 29 जून, 2023 को है. राउंड 1 सीट आवंटन लिस्ट 30 जून 2023 को जारी की जाएगी.

JoSAA Counselling 2023 Seat Allotment ऐसे करें चेक
JoSAA की आधिकारिक वेबसाइट josaa.nic.in पर जाएं.
उनके होमपेज पर उपलब्ध JoSAA 2023 काउंसलिंग मॉक सीट अलाउटमेंट लिस्ट पर क्लिक करें.
अपना लॉगिन विवरण भरें और सबमिट पर क्लिक करें.
आपकी JoSAA Counselling 2023 Seat Allotment लिस्ट स्क्रीन पर दिखाई देगी.
लिस्ट को दोबारा जांचें और पेज डाउनलोड करें.
भविष्य के संदर्भों के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी सहेज कर रखें.

Tags: IIT

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More