Viral Video: सड़क पर शांति से खड़ा था गधा, जबरदस्ती पंगा लेने लगे कुत्ते, फिर जो हुआ वो देखकर आ जाएगी हंसी


गधा…जैसे ही ये शब्द सामने आता है, लोग मूर्खता का पर्याय समझ लेते हैं. अब तो लोग ये भूल हो चुके हैं कि गधा मतलब मूर्ख नहीं, बल्कि एक जानवर है जिसे इंसानों ने अपनी समझ से मूर्ख मान लिया है, जबकि वो भी अपने स्तर पर समझदार जीव है. इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो (Donkey attack dogs video) चर्चा में है जिसमें एक गधा नजर आ रहा है. इसमें वो बेवकूफी नहीं, बल्कि निडरता का कार्य कर अपनी रक्षा करते दिख रहा है.

झारखंड एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विस के अधिकारी और डिप्टी कलेक्टर संजय कुमार ट्विटर पर काफी एक्टिव रहते हैं. वो अक्सर अजब गजब पोस्ट शेयर करते रहते हैं. हाल ही में उन्होंने एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें एक गधा और कुत्ते (Donkey Dogs Fight Video) साथ नजर आ रहे हैं. आमतौर पर ऐसा देखा जाता है कि कुत्ते जितने समझदार होते हैं, गधे उतने समझदार नहीं होते. पर इस वीडियो में उल्टा ही नजर आ रहा है.

Tags: Ajab Gajab news, Trending news, Weird news

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More