School Education: अब सरकारी स्कूलों में भी होगी करियर काउंसलिंग, इन बच्चों को मिलेगा लाभ

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


नई दिल्ली. School Education: राजस्थान के सभी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालयों में दसवीं पास विद्यार्थियों को ‘करियर काउंसलिंग’ दी जाएगी. एक सरकारी बयान के अनुसार स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा नए शैक्षणिक सत्र के आगाज के उपलक्ष्य में उच्च माध्यमिक स्कूलों में 10वीं कक्षा पास कर चुके विद्यार्थियों के लिए आगामी कक्षाओं में विषय- चयन में मार्गदर्शन प्रदान करने के लिए ‘कॅरियर काउंसलिंग‘ की जाएगी.

विभाग ने इसके लिए ‘डायल फ्यूचर‘ (भविष्य की राह) पहल के तहत आगामी 28 जून से पांच जुलाई तक सभी जिलों के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालयों में परामर्श कार्यक्रम की रूपरेखा बनाई है. ऐसे में राज्य के सभी उच्च माध्यमिक विद्यालयों में जिला शिक्षा अधिकारी और मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारियों के निर्देशन में संस्था प्रधानों द्वारा 28 जून से पांच जुलाई तक विद्यार्थियों के लिए परामर्श कार्यक्रम चलाया जाएगा. इससे 10वीं कक्षा पास कर चुके विद्यार्थियों को विषय के चुनाव में लाभ मिलेगा.

कैरियर विकल्पों के अनुसार विषय का कर सकेंगे चयन
स्कूल शिक्षा विभाग के शासन सचिव नवीन जैन ने मीडिया को बताया कि दसवीं कक्षा पास होने के बाद विद्यार्थियों की रूचि, क्षमता और अभिवृत्ति तथा उनके ‘करियर लक्ष्य’ को ध्यान में रखते हुए उनमें उचित संकाय (विषय) के चयन की समझ विकसित करने के उद्देश्य से इस कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई है, फलस्वरूप विद्यार्थी परम्परागत रूप से संकाय के चयन के स्थान पर कैरियर विकल्पों के अनुसार विषय के चयन को प्रेरित होंगे.

Tags: Education news, Government School, School education

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें