जनरल कोच के लिए रेलवे करेगा खास प्रबंध, दूर होगी यात्रियों की एक बड़ी समस्‍या, जानिए क्‍या है योजना

हाइलाइट्स

जनरल डिब्‍बों के शौचालय आमतौर पर काफी गंदे होते हैं.
इनमें पानी न होने की शिकायत भी यात्री करते रहते हैं.
सामान्‍य बोगी तक खाने-पीने की चीजें भी कम पहुंचती हैं.

नई दिल्‍ली. भारतीय रेलवे ने जनरल बोगी में सफर करने वाले यात्रियों के लिए खास सर्विस की शुरुआत की है. अगर आप जनरल बोगी में सफर करते हैं, तो ये खबर आपके बेहद काम की है. जो लोग लंबी दूरी के लिए सफर करते हैं उनका सफर आरामदायक हो जाएगा. दरअसल, लंबी दूरी तय करने वाली ट्रेन के जनरल कोच में यात्रा करने वाले यात्रियों को खाने-पीने की चीजें प्राप्‍त करने में काफी दिक्‍कतों का सामना करना पड़ता है. इस समस्‍या को अब दूर किया जा रहा है.

रेलवे ने सभी जोनल रेलवे के महाप्रबंधकों को सभी स्‍टेशनों पर जनरल बोगी के पास सस्ता भोजन, पीने का पानी और वेंडिंग ट्रॉलियों की व्‍यवस्‍था करने का निर्देश दिया है. साथ ही स्‍टेशनों पर पेयजल बूथ बनाने और ट्रेन मैनेजमेंट को रास्ते में वाटरिंग स्टेशनों पर अनरिजर्व्‍ड कोचों के शौचालयों में पानी की पूरी व्‍यवस्‍था करने का भी आदेश दिया है. रेलवे बोर्ड के सदस्य जया वर्मा सिन्हा ने कहा है कि जनरल कोचों तक आवश्‍यक सुविधाएं पहुंचाने के आदेश दिए गए हैं.

ये भी पढ़ें- बिहार जाने वालों को मिलेगा भीड़भाड़ से छुटकारा, चलेगी 5 स्‍पेशल ट्रेनें, रेलवे ने बता दिया रूट और टाइम टेबल

होती है बड़ी दिक्‍कत
लंबी दूरी तय करने वाली ट्रेन के जनरल कोच में यात्रा करने वाले यात्रियों को खाने-पीने की चीजें प्राप्‍त करने में काफी दिक्‍कतों का सामना करना पड़ता है. ऐसा इसलिए होता है क्‍योंकि जनरल डिब्‍बों के ट्रेन के आगे-या पीछे होने की वजह से ये कोच स्‍टेशन से या तो ज्‍यादा आगे निकल जाते हैं या पीछे रहे जाते हैं. आमतौर पर ये ऐसी जगह खड़े हो जाते हैं, जहां न तो पेयजल बूथ होता है और न ही खाने-पीने का कोई स्‍टाल.

इसी वजह से यात्रियों को दूर से खाना और पानी भागकर लाना पड़ता है. इसके अलावा जिन ट्रेनों में पेंट्रीकार है, उसकी सुविधा भी जनरल कोच के यात्रियों को नहीं मिलती. चलती ट्रेन में जनरल डिब्बे में घुसने का रास्ता नहीं होता, इसलिए पेंट्रीकार के वेंडर यात्रियों तक पहुंच नहीं पाते हैं. इसी समस्‍या को देखते हुए अब रेलवे ने जनरल कोच तक हर सुविधा पहुंचनाने का आदेश‍ दिया है.

Tags: Business news in hindi, Indian railway, Train, Train news

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More