Budh Gochar 2023: आज हुआ मिथुन में बुध गोचर, 4 राशिवालों की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, संभलकर रहें वरना हो जाएगा नुकसान


हाइलाइट्स

बुध मिथुन राशि में आज से लेकर 8 जुलाई को 12:19 एएम तक रहेगा.
सिंह: बुध का गोचर आपकी राशि के जातकों के लिए कठिन समय ला सकता है.

ग्रहों के राजकुमार बुध का राशि परिवर्तन आज हुआ है. मिथुन में बुध का गोचर आज 24 जून को 12:48 एएम पर हो चुका है. बुध मिथुन राशि में आज से लेकर 8 जुलाई को 12:19 एएम तक रहेगा. बुध के इस राशि परिवर्तन के कारण कुछ रा​शि के जातकों को लाभ होगा तो कुछ लोगों को नई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है. ​बुध गोचर के कारण 4 राशियों के जातकों को सावधान रहना होगा क्योंकि उनकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं. तिरुप​ति के ज्योतिषाचार्य डॉ. कृष्ण कुमार भार्गव से जानते हैं मिथुन में बुध गोचर का 4 राशियों पर नकारात्मक प्रभाव.

बुध गोचर 2023 राशियों पर नकारात्मक प्रभाव
सिंह: बुध का गोचर आपकी राशि के जातकों के लिए कठिन समय ला सकता है. किसी भी काम में सफलता बड़ी मुश्किल से मिलेगी, उसके लिए भी काफी परिश्रम करना पड़ सकता है. परिवार में वाद विवाद की स्थिति पैदा हो सकती है, जो तनाव का कारण हो सकता है.

इसके अलावा आपको अपनी सेहत का भी ध्यान रखना होगा, थोड़ी सी लापरवाही आपके लिए स्वास्थ्य समस्या खड़ी कर सकती है. बिजनेस से जुड़े लोग जल्दीबाजी में काम न करें. अभी बड़ा निवेश करने से बचें. हालां​कि इस दौरान आय ठीक रहेगी और नई जॉब का योग बन स​कता है.

यह भी पढ़ें: मिथुन में बुध का गोचर आज, बुधादित्य राजयोग बदलेगा 5 राशियों की किस्मत, बढ़ेगा धन और प्रभाव

तुला: बुध का गोचर आपको सतर्क करने वाला हो सकता है. आपको अपनी वाणी पर संयम और क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा. नहीं तो परिवार में वाद विवाद हो सकता है. इससे रिश्ते प्रभावित हो सकते हैं. नौकरीपेशा लोगों को वर्कप्लेस पर विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है.

दांपत्य जीवन में तनाव से बचने के लिए जीवनसाथी के बातों पर भी ध्यान दें. बिजनेस से जुड़े लोगों को आज से 8 जुलाई तक अधिक मेहनत करनी होगी. कामकाज से असंतुष्ट हो सकते हैं. कोई पार्टनरशिप का प्रपोजल आए तो फैसला लेने में जल्दीबाजी से बचें. आगे आपके लिए वह परेशानी का कारण न बने, इसका ध्यान रखें.

यह भी पढ़ें: जुलाई में वृष समेत 5 रा​शिवालों को प्रमोशन का योग, तुलावालों के​ लिए शानदार रहेगा महीना, खुलेंगे आय के नए स्रोत

वृश्चिक: मिथुन में बुध का गोचर आप पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है. खासकर आपको अपनी सेहत का ख्याल रखना होगा. बाहर के खानपान पर नियंत्रण रखें. कोई भी छोटी दिक्कत हो तो तुरंत डॉक्टरी परामर्श लें. पारिवारिक कलह के कारण आपको तनाव हो सकता है, योग और प्राणायाम करें.

व्यापारी वर्ग के लिए समय काफी कठिन हो सकता है. बढ़ती प्रतिस्पर्धा के कारण मुनाफे में कमी आ सकती है, जो आपको परेशान कर सकता है. इस बीच कोई निवेश का प्रस्ताव मिल सकता है, जिससे आपको थोड़ी राहत मिल सकती है.

मकर: आपकी राशि के जातकों के लिए बुध का गोचर आय पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है या फिजूलखर्ची बढ़ने से आर्थिक स्थिति खराब हो सकती है. इस वजह से आप परेशान हो सकते हैं और कर्ज लेने की नौबत भी आ सकती है. हालांकि नौकरीपेशा लोगों को नई जॉब का प्रस्ताव थोड़ी राहत दे सकता है.

Tags: Astrology, Dharma Aastha, Horoscope

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More