Aaj Ka Rashifal: मकर राशि वाले नकारात्मक विचार हावी न होने दें, कुंभ, मीन राशि वालों का दिन प्रसन्नतापूर्वक बीतेगा

मकर राशिफल (Makar Rashifal, 24 june 2023)

नकारात्मक विचार हावी न होने दें. क्रोध को काबू में रखने से बहुत सी आफतों से बच जाएंगे. भागीदारों के साथ संबंध खराब होगा. अचानक प्रवास करने के संयोग खड़े होंगे. उनके पीछे खर्च करने पड़ेंगे. नए संबंध स्थापित करना हितकर नहीं है. खान-पान पर विशेष ध्यान रखें अन्यथा स्वास्थ्य खराब होगा. प्रशासनिक कार्य में आपकी निपुणता दिखाई देगी. आकस्मिक धन लाभ भी होगा.

कुंभ राशिफल (Kumbh Rashifal, 24 june 2023)

आपका आज का दिन प्रसन्नतापूर्वक बीतेगा. आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, इस कारण कार्य सफलता में सरलता होगी. स्वभाव में बिंदासपन आपको मन से ताजा रखेगा. नए लोगों के साथ परिचय या रोमांस की संभावना बढ़ सकती है. पर्यटन होगा. सार्वजनिक जीवन में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी. रुचिपूर्ण भोजन, वस्त्र और वाहन-सुख मिलेगा. भागीदारी से लाभ होने का योग है.

मीन राशिफल (Meen Rashifal, 24 june 2023)

मन की दृढ़ता और आत्मविश्वास आपका काम सफल बनाएंगे. परिवार में सुख-शांति और आनंद का वातावरण रहेगा. गुस्से के कारण आपकी वाणी व्यवहार में उग्रता न आए इसका ख्याल रखें. नौकरी में आपका वर्चस्व रहेगा. विरोधियों के समक्ष विजय मिलेगी. बीमार व्यक्ति की तबीयत में सुधार होगा. शारीरिक और मानसिक स्वस्थता का अनुभव होगा.

Tags: Astrology, Horoscope, Horoscope Today

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More