कर्क राशि वालों का धन खर्च होगा, सिंह, कन्या राशि वालों के दांपत्य जीवन में मेल-जोल रहेगा – News18 हिंदी

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कर्क राशिफल (Kark Rashifal, 24 june 2023)

गलतफहमी और नकारात्मक व्यवहार आपके चित्त में ग्लानि का भाव पैदा करेंगे. स्वास्थ्य में विशेष रूप से आंख की तकलीफ होगी. पारिवारिक सदस्यों के साथ मनमुटाव होगा. काम के संबंध में संतोष की भावना जागेगी. धन खर्च होगा. अनैतिक प्रवृत्तियों की तरफ जाते हुए मन को काबू में रखने की सलाह दी जाती है. विद्यार्थियों को विद्याभ्यास में निर्धारित सफलता नहीं मिलेगी.

सिंह राशिफल (Singh Rashifal, 24 june 2023)

आज किसी भी काम के संबंध में आत्मविश्वास के साथ त्वरित निर्णय ले सकेंगे. पिता तथा बुजुर्गों का सहयोग मिलेगा. सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. आपके स्वभाव में क्रोध और व्यवहार में उग्रता रहेगी. इस पर अंकुश रखें. सिर दर्द तथा पेट संबंधी शिकायतें रहेंगी. दांपत्य जीवन में मेल-जोल रहेगा.

कन्या राशिफल (Kanya Rashifal, 24 june 2023)

आज आपके ईगो के कारण तकरार होने की आशंका है. शारीरिक और मानसिक चिंता के साथ आज का दिन व्यतीत होगा. स्वभाव में उत्तेजना से काम बिगड़ने की संभावना रहेगी. परिजनों और मित्रों के साथ अनबन होगा. आकस्मिक धन खर्च होगा. धार्मिक काम में भाग लेने का अवसर आएगा. कोर्ट-कचहरी के काम में सावधानी बरतें.

Tags: Astrology, Horoscope, Horoscope Today

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें