इस तरह से चल रहा था गंडक नदी से शराब तस्करी का खेल, SDPO की छापामारी हुआ खुलासा

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गोविंद कुमार/गोपालगंज. गंडक नदी में शराब तस्करों ने पुलिस और उत्पाद विभाग को झांसा देने के लिए नया पैंतरा शुरू किया है. शराब तस्करों ने नाव पर उत्पाद विभाग का बोर्ड लगाकर शराब की तस्करी का खेल शुरू कर दिया है. एसपी स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर सदर एसडीपीओ प्रांजल ने छापेमारी कर इसका खुलासा किया है.

जादोपुर थाना क्षेत्र में की गयी छापेमारी में शराब से भरी नाव मिली है, जिसमें उत्पाद विभाग का बोर्ड लगा था. एसडीपीओ ने शराब माफिया को भी उसकी बाइक के साथ गिरफ्तार कर लिया है. जिससे गहन पूछताछ चल रही है.

पुलिस ने शराब के साथ माफिया को किया गिरफ्तार
सदर एसडीपीओ ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि यूपी की तरफ से एक नाव पर शराब की खेप लोड कर लायी जा रही है. सूचना मिलते ही जादोपुर थाना क्षेत्र में गंडक नदी में नाकेबंदी की गयी और ताबड़तोड़ छापेमारी कर शराब से भरी नाव को जब्त कर लिया गया. जब्त नाव से 205 लीटर विदेशी शराब मिली.

मामले में ख्वाजेपुर गांव के रहनेवाले शराब माफिया अनिरुद्ध महतो को गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस ने नाव के साथ एक बाइक को भी जब्त किया है. वहीं, इस मामले में उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस कार्रवाई कर रही है.

माफिया को उत्पाद टीम समझ बैठी थी पुलिस
पुलिस को जब सूचना मिली तो गंडक नदी की नाकेबंदी कर दी. नदी की नाकेबंदी के दौरान उत्पाद विभाग की नकली बोर्ड लगा नाव मिला, जिसके बाद पुलिस को एक पल के लिए लगा कि उत्पाद टीम का नाव है और जब्त की गयी शराब को टीम लेकर जा रही है. लेकिन शराब माफिया की एक्टविटी को लेकर पुलिस खेल समझ गयी और नाव पर लोड शराब को जब्त करते हुए शराब माफिया को गिरफतार कर लिया.

शराब माफिया हीं उत्पाद टीम का चलाता था नाव
पुलिस को ग्रामीणों से पूछताछ करने पर पता चला कि गिरफ्तार शराब माफिया गंडक नदी में कई नाव को चलाता था. उत्पाद टीम जब छापेमारी करने के लिए जाती थी तो उनका नाव भी यही चलाता था. पुलिस ने पूछताछ के बाद इसकी संपत्ति की जांच शुरू कर दी है. ग्रामीणों ने बताया कि गिरफ्तार शराब माफिया शराब के धंधे से अकूत संपत्ति बनायी है. पुलिस ने इसकी जांच शुरू कर दी है.

Tags: Crime News, Gopalganj news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें