9वीं की छात्रा से गैंग रेप मामले में 2 आरोपियों ने कोर्ट में किया सरेंडर, शादी समारोह में हुई थी वारदात

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


रूपेश कुमार भगत/गुमला. गुमला सदर थाना क्षेत्र की कक्षा 9 की 15 वर्षीय छात्रा के साथ गैंग रेप करने के दो आरोपी अशोक उरांव व अरविंद टोप्पो ने गुमला न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया. सामूहिक दुष्कर्म की घटना में तीन अन्य आरोपी बृज उरांव, समीर उरांव व एक अन्य नाबालिग पहले ही सरेंडर कर चुका है.

आपको बता दें कि 31 मई 2023 को घटना के दिन पीड़िता अपने गांव में 8:00 बजे तीन सहेलियों के साथ शादी समारोह में शामिल होने के लिए गई थी. जिसके बाद रात 8:00 बजे तीनों सहेली शादी समारोह में डांस देख रही थी. उसी दौरान समीर उरांव व बृज उरांव लड़की का हाथ पकड़कर जबरदस्ती अपनी स्कूटी पर बैठाने लगे. जबरदस्ती बैठाता देख पीड़िता चिल्लाने लगी.

5 युवकों ने नाबालिग से किया दुष्कर्म
वहीं शादी समारोह में बज रहे डीजे साउंड के कारण पीड़िता की आवाज कोई नहीं सुन पाया. मौके पर मौजूद पीड़िता की दोनों सहेली डर कर भाग गई. जिसके बाद दोनों आरोपियों ने नाबालिक को एक बगीचा में ले जाकर फोन करके 3 युवकों को बुलाया और बारी बारी से पांचों ने नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. दुष्कर्म करने के बाद नाबालिक को किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देकर छोड़कर मौके से भाग गए.

घटना के बाद किसी प्रकार पीड़िता अपने घर पहुंची और घटना की जानकारी अपने परिवार वालों को दी. जिसके अगले दिन पीड़िता गुमला थाना पहुंचकर सामूहिक दुष्कर्म का मामला दो नामजद आरोपी व तीन अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध दर्ज कराया था.

नाबालिग ने पहले ही कर दिया था सरेंडर
मामला दर्ज होने के बाद पुलिस लगातार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही थी. जांच के दौरान घटना में शामिल अशोक उरांव और अरविंद टोप्पो व एक अन्य नाबालिग का नाम सामने आया. जिसके बाद पुलिस की कार्रवाई के डर से आरोपियों ने कोर्ट में सरेंडर किया.

Tags: Crime News, Gumla news, Jharkhand news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें