Rural and Urban Olympic Dungarpur 83 thousand players will show their skills Mahakumbh – News18 हिंदी


जुगल कलाल/ डूंगरपुर. राजस्थान सरकार ने राजीव गांधी ग्रामीण एवं शहरी ओलिंपिक खेलों के आयोजन की तारीखों में बदलाव किया है. इन खेलों का शुभारम्भ अब 23 जून के स्थान पर अब 10 जुलाई को होगा. वहीं, खेलों में हिस्सा लेने के लिए रजिस्ट्रेशन तिथि भी 23 जून तक बढ़ाई गई थी.

देखा जाए तो राजीव गांधी ग्रामीण एवं शहरी ओलिंपिक में भाग लेने के लिए प्रतिभागियों ने जबरदस्त उत्साह दिखाते हुए बड़े स्तर पर रजिस्ट्रेशन करवाए हैं. डूंगरपुर जिले में ग्रामीण व शहरी को मिला कर 83 हजार से अधिक खिलाड़ियों के रजिस्ट्रेशन अब तक हो चुके हैं. सबसे ज्यादा क्रेज टेनिस बॉल क्रिकेट के प्रति देखने को मिल रहा है. इसके बाद कबड्डी, एथेलेटिक्स व रस्सा कस्सी में क्रेज देखने को मिल रहा है.

इन खेलों में इतने हुए रजिस्ट्रेशन

शहरी क्षेत्र की बात करें तो डूंगरपुर जिले में कबड्डी में 1723, टेनिस बॉल क्रिकेट 5752, खो-खो में 3264,वालीबॉल में 1677, फुटबॉल में 11006, बास्केट बॉल में 710, एथेलेटिक्स 100 मीटर में 3279, एथेलेटिक्स 200 मीटर में 1241, एथेलेटिक्स 400 मीटर में 535 – खिलाडियों का रजिस्ट्रेशन हो चुका है. कुल 19 हजार 187 का पंजीयन हो चुके हैं.

ग्रामीण क्षेत्र की बात करें तो डूंगरपुर जिले में कबड्डी में 14527, टेनिस बॉल क्रिकेट में 19039, खो-खो में 6598, वालीबॉल में 7414, फुटबॉल में 4503, शूटिंग बॉल में 2376, रस्सा कस्सी में 10 हजार 93 रजिस्टर्ड है. कुल 64 हजार 552 का पंजीयन हुआ है. इसमें पुरुष खिलाड़ियों की संख्या 40 हजार है.

Tags: Hindi news, Local18

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More