
मोहन ढाकले/बुरहानपुर : बुरहानपुर के कलेक्ट्रेट मार्ग पर भाऊ का दाल बाटी सेंटर है जहां पर राजस्थान की मशहूर दाल बाटी लोगों को खूब पसंद आ रही है दुकान खुलते ही लोग दाल बाटी खाने के लिए पहुंच रहे हैं स्वाद इतना अच्छा है कि लोग खाने के बाद पार्सल करवाकर अपने घर भी ले जा रहे हैं यहां पर सिकी हुई और फ्राइड बाटी मिलती है
भाऊ का दाल बाटी सेंटर दूर-दूर तक फेमस है. स्वाद ऐसा कि अंगुलियां चाटते रह जाएं. यहजिले में दाल बाटी की पहली ऐसी दुकान है जहां पर सिर्फ और सिर्फ दाल बाटी की डिश ही बेची जाती है. अन्य कोई व्यंजन की डिमांड करेंगे तो वो यहां नहीं मिलेगा. दुकान खुलते ही लोग यहां पर दाल बाटी खाने के लिए पहुंच रहे हैं दाल बाटी यहां पर ओवन और भट्टी दोनों पर तैयार की जाती है
राजस्थान स्टाइल में बनाई जाती है दाल बाटी
इस दुकान में खास बात यह है कि यहां पर राजस्थान की तरह दाल बाटी बनाई जाती है इस दाल बाटी को महाराष्ट्र और निमाड़ के लोग अधिक पसंद करते हैं सफर करने वाले लोग इस दाल बाटी सेंटर पर रुकने के बाद दाल बाटी का आनंद लेकर आगे का सफर तय करते हैं भाऊ का दाल बाटी सेंटर संचालक गज्जू पाटिल ने बताया कि यहां की दाल बाटी महाराष्ट्र में भी पसंद की जाती है सफर करने वाले लोग दाल बाटी खा कर अपने साथ अपने घर पार्सल भी ले जाते हैं
150 रूपए में दाल बाटी के साथ मिलते हैं 6 आइटम
भाऊ का दाल बाटी सेंटर पर 150 रूपए में दाल बाटी के साथ 6 आइटम मिलते हैं, जिसमें चूरमा, लहसुन की चटनी, कड़ी, दाल, हरी चटनी औरचावल भी शामिल होता है. इस दुकान पर लोग फ्राइड बाटी की अधिक डिमांड करते हैं सुबह से देर रात तक लोग यहां पर राजस्थानी अंदाज वाली दाल बाटी खाने के लिए पहुंचते हैं. उन्हें ज्यादा इंतजार भी नहीं करना पड़ता. आर्डर मिलते ही बाटी तुरंत फ्राई कर दी जाती है.
.
FIRST PUBLISHED : June 23, 2023, 21:44 IST






