
नई दिल्ली. टाइटैनिक जहाज के मलबे को समुंद्र के अंदर दिखाने गई टाइटन पनडुब्बी भी हादसे का शिकार हो गई. इस घटना में पनडुब्बी में सवार 10 लोगों की मौत हो चुकी है. यह खबर इस वक्त दुनिया भर में चर्चा का विषय बनी हुई है. रविवार को पनडुब्बी नार्थ अटलांटिक महासागर में समुद्र के अंदर गई थी. कुछ ही घंटों में उसका संपर्क टूट गया. घटना के चार दिन बाद उसका मलबा गुरुवार को अमेरिका के कोस्ट गार्ड ने बरामद किया. अब इस पूरे घटनाक्रम पर सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो वायरल हो रहे हैं. इन वीडियो में एनिमेशन के माध्यम से बताया गया है कि किस प्रकार से यह हादसा हुआ होगा.
सबमरिन समुद्र के अंदर बड़ा विस्फोट होने के कारण डूब गई थी. नियमों को ताक पर रखते हुए यह पनडुब्बी समुद्र के अंदर गए थे. इसमें इंग्लैंड के कई रईस लोग सवार थे, जिनकी मौत हो गई है. टूरिज्म के मकसद से ही यह सबमरिन टाइटैनिक शिप के मलबे को देखने के लिए गई थी. साल 1912 में बेहद आलीशान जहाज टाइटैनिक बर्फ की बड़ी चट्टान से टकराने के बाद डूब गई थी. इस घटना में बड़ी संख्या में लोगों की मौत हुई थी.
.
Tags: Accident, Submarine, World news
FIRST PUBLISHED : June 23, 2023, 21:15 IST






