Business Idea: ₹20,000 लीटर तक बिकता है जिरेनियम पौधे का तेल, एक बार लगाकर 5 साल तक करें बंपर कमाई

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली. देश में ज्यादातर किसानों को लगता है कि केवल धान-गेहूं जैसी पारंपरिक खेती से ही अच्छी कमाई की जा सकती है. हालांकि सुगंधित फूल और जड़ी-बूटी की खेती से भी कमाई हो सकती है. इसी कड़ी में सुगंधित पौधा जिरेनियम (Geranium) भी कुछ इसी तरह की फसल है, जिसकी खेती कर किसान बंपर मुनाफा हासिल कर सकते हैं. इसके पौधे से तेल निकालने का काम किया जाता है. इस पौधे के तेल की बाजार में काफी डिमांड है.

बता दें कि 20 हजार रुपये लीटर में बिकने वाला यह तेल जिरेनियम के फूलों से निकाला जाता है. इसके तेल से दवाएं, साबुन, इत्र और ब्यूटी प्रोडक्ट्स बनाए जाते हैं. पहले इसकी फसल विदेश में होती थी. अब भारत में भी होने लगी है. जिरेनियम को गरीबों का गुलाब भी कहा जाता है क्योंकि इसमें से गुलाब जैसी खूशबू आती है.

कहीं भी कर सकते हैं जिरेनियम की खेती
जिरेनियम के पौधों को कहीं भी उगाया जा सकता है. हालांकि बलुई दोमट मिट्टी इसके लिए बेहतर मानी गई है. इन पौधों को पानी की बहुत कम जरूरत होती है. इसकी खेती ऐसे जगह पर की जा सकती है जहां बारिश कम होती हो. इसकी खेती के लिए हर तरह की जलवायु अच्छी मानी जाती है. कम नमी वाली हल्की जलवायु इसकी अच्छी पैदावार के लिए सबसे अच्छी मानी जाती है. इसकी खेती कर किसान कम पैसे में आसानी से अपना मुनाफा बढ़ा सकते हैं.

फसल लगाने के लिए 1 लाख रुपये का खर्च
जिरेनियम की फसल लगाने के लिए 1 लाख रुपये का खर्च आता है. इसका तेल काफी महंगा बिकता है. बाजार में करीब 20 हजार रुपये प्रति लीटर तक बिक जाता है. इसके पौधे 4 से 5 साल तक उत्पादन देते हैं. ऐसे में हर साल लाखों रुपये कमा सकते हैं.

Tags: Business ideas

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें