3 टन मछली को आखिर क्यों पुलिस और मत्स्य विभाग ने गड्ढा खोदकर किया नष्ट , लाखों रुपये थी इसकी कीमत

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


रामकुमार नायक/ कोंडागांव – छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले के नेशनल हाईवे 30 पर सारबेड़ा के पास मछली से भरा ट्रक खराब हो गया था. जिसके कारण मछली को दूसरे वाहन में लोड कर रहे थे. इसके बाद मुखबिर ने इसकी सूचना मत्स्य विभाग, पुलिस विभाग और राजस्व विभाग को दी. सूचना मिलते ही मत्स्य विभाग, पुलिस विभाग और राजस्व विभाग मौके पर पहुंची. और देखते ही विभाग हक्का बक्का रह गई. मामला फरसगांव थाना क्षेत्र का है.

दरअसल मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि, नेशनल हाईवे 30 पर सारबेड़ा के समीप प्रतिबंधित थाई मांगुर मछली से भरा ट्रक खराब हो गया था. जिसके कारण मछली को दूसरे वाहन में लोड कर रहे थे. इसके बाद मुखबिर ने इसकी सूचना मत्स्य विभाग, पुलिस विभाग और राजस्व विभाग को दी. सूचना मिलते ही मत्स्य विभाग, पुलिस विभाग और राजस्व विभाग मौके पर पहुंची.

वर्ष 2000 से थाई मांगुर मछली के परिवहन पर बैन है

बताया जा रहा है कि ट्रक में 3 टन प्रतिबंधित थाई मांगुर मछली को भरकर आंध्रप्रदेश से उत्तरप्रदेश ले जाया जा रहा था. जिसकी कीमत 5 लाख रूपए बताई जा रही है. पुलिस ने ट्रक में रखी प्रतिबंधित थाई मांगुर मछली को गड्ढा खोदकर नष्ट कर दिया. मत्स्य विभाग ने बताया कि, वर्ष 2000 से इसके उत्पादन और परिवहन पर बैन है. फ़िलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

Tags: Hindi news, Local18, Rajasthan news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें