Rewa Weather Update : मौसम ने ली करवट जून की पहली बारिश ने रीवा वासियों को दिलाई गर्मी से राहत

आशुतोष तिवारी/रीवा. देश प्रदेश के अधिकांश जिलों की तरह मध्यप्रदेश के रीवा में लोगों का गर्मी से बुरा हाल था. गर्मी से थोड़ी राहत मिले इसलिए लोग बारिश का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. और शुक्रवार शाम को आखिरकार मानसून की पहली बारिश ने रीवा के लोगों को भीषण गर्मी से राहत दिलाई है.

बारिश ने जिले के तापमान को 33 डिग्री सेल्सियस तक नीचे ला दिया है. अभी तक गर्मी और उमस भरे वातावरण ने लोगों का जीना मुहाल कर रखा था. लू की वजह से लोगों को बीमारियों का सामना करना पड़ रहा था. ऐसा लग रहा था जैसे आसमान से आग बरस रही हो. लेकिन अब तापमान में गिरावट आने की वजह से लोगों को राहत मिली है. हालांकि बारिश के बाद भी उमस से राहत नहीं मिली है.

कुछ जगह हुई ओलावृष्टि
दरअसल जून के आखिरी सप्ताह में बारिश की उम्मीदें दम तोड़ चुकी थी. लेकिन शुक्रवार शाम जैसे ही जिले में बरसात हुई लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा. वहीं किसानों के भी चेहरे खिल उठे है. शुक्रवार शाम जिले के हुजूर तहसील,रायपुर कार्चुलियान, सिरमौर, त्योंथर, गुढ़ तहसील अंतर्गत जोरदार बारिश हुई, हालांकि कहीं कहीं बारिश के नाम पर सिर्फ बूंदाबांदी हुई है. वहीं कुछ जगह ओलावृष्टि भी देखने को मिली.

लोगों को मिली राहत
रीवा शहर में भी घंटों तक बूंदाबांदी के साथ बारिश का नजारा देखने को मिला. तेज धूप और लू की वजह से शहर की सड़कें तप रही थीं. फिलहाल इस बारिश की वजह से लोगों को कुछ देर के लिए ही सही लेकिन राहत की ठंडक जरूर मिली है.

.

FIRST PUBLISHED : June 23, 2023, 20:29 IST

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More