VIDEO: पीएम मोदी की सलाह पर चाट-जलेबी खाने पहुंचे ऑस्ट्रेलियन PM, जानें फिर क्या हुआ..

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्‍ली. ऑस्‍ट्रेलिया के पीएम एंथनी अल्बानीज ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सुझाव पर भारतीय व्‍यंजनों का स्‍वाद लिया. ऑस्‍ट्रेलिया के ही शहर हैरिस पार्क में वो खासतौर पर भारतीय चाट और जलेबी खाने पहुंचे. खासबात यह है कि जिस स्‍थान पर वो चाट और जलेबी का लुत्‍फ उठाने के लिए पहुंचे थे उस जगह के बारे में भी पीएम नरेंद्र मोदी ने ही उन्‍हें सुझाव दिया था. ऑस्‍ट्रेलियाई पीएम स्‍वयं उस जगह पहुंचे और जलेबी व चाट का मजा लेते हुए एक वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर शेयर किया.

ऑस्‍ट्रेलिया के प्रधानमंत्री ने 41 सेकेंड का वीडियो ट्विटर पर पोस्‍ट किया. इसमें भारतीय पीएम को टैग करते हुए उन्‍होंने लिखा, ‘लिटल इंडिया के नाम से मशहूर हैरिस पार्क में एंड्रयू चार्लटन के साथ ग्रेट फ्राइडे नाइट का आनंद लिया. हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सलाह पर यहां आए. चटकाज पर चाट और जयपुर स्‍वीट्स पर हमनें जलेबी का लुत्‍फ उठाया.’ इस वीडियो के बैकग्राउंड में जलेबी बाई गाना चल रहा है.

ये भी पढ़ें:- रूस से S-400 डील के बावजूद अमेरिका ने भारत पर क्‍यों नहीं लगाया बैन, पेंटागन ने बताई वजह

भारतीय पीएम की प्रतिक्रिया का सभी को इंतजार
एंथनी अल्बानीज के इस ट्वीट के बाद इसपर नरेंद्र मोदी की तरफ से प्रतिक्रिया आना बाकी है. बता दें कि अमेरिका की तर्ज पर ही ऑस्‍ट्रेलिया में बड़ी संख्‍या में भारतीय मूल के लोग रहते हैं. केवल राजनायिक स्‍तर पर ही नहीं बल्कि भारत और ऑस्‍ट्रेलिया के लोगों के बीच भी काफी गहरे संबंध हैं. ऑस्‍ट्रेलियाई क्रिकेटर डेविड वार्नर, मैथ्‍यू हेडन भारत में वक्‍त बिताना पसंद करते हैं. वार्नर अक्‍सर भारतीय फिल्‍मों के गाने व सीन को सोशल मीडिया पर भी पोस्‍ट करते हैं.

दोनों देश QUAD के भी सदस्‍य हैं. यह संगठन हिन्‍द-प्रशांत क्षेत्र में शांति और सुरक्षा को ध्‍यान में रखते हुए चीन को सीमित रखने के लिए भारत, अमेरिका, ऑस्‍ट्रेलिया और जापान ने मिलकर बनाया है.

Tags: Australia, Australia news, Pm narendra modi

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें