UP में फिर से गरजा ‘बाबा का बुलडोजर’, भू-माफियाओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 9 करोड़ के अवैध प्लॉट पर कार्रवाई

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

उन्नाव. उत्तर प्रदेश में एक बार फिर से बाबा यानी सरकार का बुलडोजर गरजा है. मामला उन्नाव से जुड़ा है जहां शुक्लागंज विकास प्राधिकरण (USDA) से नक्शा व ले आउट पास कराए बिना अवैध रूप से प्लाटिंग कर रहे भू माफियाओं पर कार्रवाई हुई है. दो स्थानों पर हो रही अवैध प्लाटिंग पर बुलडोजर गरजा. बुलडोजर ने अवैध निर्माण को ध्वस्त किया है. 9 करोड़ की अवैध प्लाटिंग एरिया पर कार्रवाई की गई.

उन्नाव शुक्लागंज विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष व DM उन्नाव अपूर्वा दुबे के आदेश पर USDA प्रभारी सचिव अंकित शुक्ला टीम के साथ सबसे पहले शहर के मोहल्ला रामबक्श खेड़ा में अवैध रूप से 1.5 करोड़ रुपए की कीमत भू भाग पर प्लाटिंग कर रहे सूरज सिंह की प्लाटिंग पर रोक लगाने के साथ ही अवैध पक्के निर्माण को बुलडोजर से ध्वस्त करा दिया. इसके बाद UASDA सचिव टीम के साथ शहर के मोहल्ला शेखपुर में अवैध तरीके से प्लाटिंग कर पवन वर्मा की प्लाटिंग को रोक लगाने के साथ ही पक्के निर्माण को बुलडोजर से गिराया गया.

USDA प्रभारी सचिव अंकित शुक्ला ने बताया कि अवैध प्लाटिंग एक शेखपुर एरिया में थी और दूसरी रामबक्स खेड़ा में हो रही थी. DM के आदेश पर आज कार्रवाई करते हुए अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त कराया गया है. शेखपुर में जो जमीन खाली कराई गई है, उसकी कीमत 6 करोड़ से ज्यादा है. रामबक्श खेड़ा में जो प्लाटिंग गिराई गई है, उसकी कीमत 1.20 आंकी गई है.

Tags: Bulldozer Baba, UP bulldozer action, UP news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें