
मुंबई. साल 2010 के बाद से अक्षय कुमार के करियर का सबसे पीक टाइम रहा है. 2010 से शुरू हुआ ये अक्षय के करियर का सफर कोरोना काल तक बेहतरीन रहा. इस दौरान अक्षय कुमार की कई फिल्में सुपरहिट रहीं. कई फिल्मों में अक्षय कुमार ने कमाल कर दिया और बॉक्स ऑफिस के आंकड़ें चौंकाने वाले रहे. लेकिन बीते 2-3 साल से अक्षय कुमार के सितारे गर्दिश में चल रहे हैं.
बीती 6 फिल्में लगातार फ्लॉप होने के बाद से अक्षय कुमार के करियर पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं. अब अक्षय कुमार जल्द ही अपने करियर को रीवाइव करने के लिए एक हिट फिल्म की उम्मीद कर रहे हैं. हाल ही में अक्षय कुमार ने इंटरव्यू में अपनी फ्लॉप फिल्मों को लेकर बात की. अक्षय कुमार ने फाइनेंशियल एक्स्प्रेस को दिए इंटरव्यू में अपनी फिल्मों के फ्लॉप होने की वजह भी बताई. अक्षय कुमार से जब पूछा गया कि क्या बॉक्स ऑफिस के नंबर्स से आपको फर्क पड़ता है?
अक्षय कुमार ने बताई फ्लॉप फिल्मों की वजह
इसके जवाब में अक्षय कुमार ने बताया, ‘हां बिल्कुल पड़ता है. बॉक्स ऑफिस के नंबर्स से ही हम खुश होते हैं और दुखी भी होते हैं. जब फिल्में अच्छी चलती हैं तो खुशी भी होती है कि लोगों का प्यार मिल रहा है. जब बॉक्स ऑफिस सूना होता है तो हम समझ जाते हैं कि कहां गलती की है. लोग उससे कनेक्ट नहीं कर पाते और हम उसे लगातार सुधारने की कोशिश करते हैं.’
काम को लेकर जारी रहेगा जुनून
अक्षय कुमार ने बताया कि ‘मेरा जुनून काम को लेकर है. मैं अपने काम को एंजॉय करता हूं. और वही करता रहूंगा. मैंने पहले भी अपने करियर में कई उतार-चढ़ाव देखे हैं. उम्मीद है कि जल्द ही इससे उबर जाऊंगा.’ अक्षय कुमार अब जल्द ही बड़ी फिल्मों में नजर आने वाले हैं. इन फिल्मों से अक्षय कुमार को अपने डूबते करियर को बचाने की उम्मीद है. अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्मों में ओह माई गॉड-2 शामिल है. इसका पहला पार्ट काफी पसंद किया गया था. इसके साथ ही सुराई पोट्टरू का रीमेक भी अक्षय कुमार बना रहे हैं. इसके साथ ही ग्रेट इंडियन रेस्क्यू नाम की एक बॉयोग्राफी में भी अक्षय कुमार नजर आने वाले हैं. साथ ही अपनी सुपरहिट फिल्म सीरीज हेरा फेरी के चौथे पार्ट में भी अक्षय कुमार नजर आने वाले हैं.
.
Tags: Akshay kumar
FIRST PUBLISHED : June 21, 2023, 15:38 IST






