लड़की ने इग्नोर किया तो कातिल बना सरफिरा आशिक, साइकिल से खींचा फिर सीने में दाग दी गोलियां

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

समस्तीपुर. बिहार में एकतरफा इश्क में एक युवती को सरेआम गोलियों से छलनी कर दिया गया. हत्या की ये घटना समस्तीपुर जिला की है. जिले के रोसड़ा अनुमंडल क्षेत्र के विभूतिपुर थाना क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया जब कोचिंग से घर लौट रही एक छात्रा की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी. हत्या की इस वारदात से पूरे इलाके में दहशत का माहौल कायम है, वहीं आक्रोशित लोगों के द्वारा घटना के विरोध में सिंघिया-दलसिंहसराय मुख्य मार्ग को जाम कर दिया गया है.

सड़क जाम कर हंगामा कर रहे लोगों का कहना है कि पुलिस हत्या की इस वारदात को अंजाम देने वाले अपराधी को अविलंब गिरफ्तार करें. मृतक छात्रा की पहचान विभूतिपुर थाना क्षेत्र के पुरुषोत्तमपुर गांव की कोमल कुमारी के रूप में की गई है. मृतक छात्रा अपनी एक पहेली के साथ साइकिल से घर लौट रही थी उसी दौरान एक चाय दुकान से एक युवक दौड़ा हुआ आया और लड़की को अपनी तरफ खींच लिया और फिर उस पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी.

उसकी सहेली के द्वारा जब उसे बचाने का प्रयास किया गया तो उसे भी गोली मारने की धमकी दी गई. लड़की को तीन गोलियां मारकर जान लेने की घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गया. मृतक छात्रा की सहेली अनुप्रिया ने बताया कि वह दलसिंहसराय से क्लास कर बस से उतरी थी और साइकिल लेकर दोनों घर के लिए निकली थी. इसी दौरान एक बदमाश के द्वारा इस घटना को अंजाम दिया गया.

घटना के बाद अनुप्रिया भी बदहवास होकर मौके पर ही बेहोश हो गई, जिसके बाद आसपास के लोग वहां पहुंचे उसके बाद अनुप्रिया को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया. छात्रा की गोली मारकर हत्या करने की वजह क्या है या अभी पूरी तरह साफ नहीं हो पाया है. हालांकि चर्चा यह है कि एकतरफा प्यार के चक्कर में छात्रा की हत्या कर दी गई है. घटना के संदर्भ में समस्तीपुर पुलिस अधीक्षक विनय तिवारी ने कहा कि विभूतिपुर थाना अंतर्गत भूतेश्वर चौक पर शिवनाथपुर की रहने वाली एक युवती की प्रेम प्रसंग में हत्या की गई है.

शिवनाथपुर स्थित युवती के घर के सामने के पड़ोसी के द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गई है. विभूतीपुर थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच चुकी है. वैज्ञानिक अनुसंधान हेतु एफएसएल की टीम घटनास्थल पर पहुंच रही है तथा डॉग स्क्वायड को भी घटनास्थल पर बुलाया जा रहा है. जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी.

Tags: Bihar News, Crime In Bihar, Murder, PATNA NEWS, Samastipur news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें