आनंद महिंद्रा ने शेयर की व्हाइट हाउस के स्टेट डिनर के कुछ पल, मेहमानों के स्वागत में बजा म्यूजिक


हाइलाइट्स

इस डिनर के दौरान एक से बढ़कर एक भारतीय संगीत बजे.
आनंद महिंद्रा ने कहा कि व्हाइट हाउस का नजारा बेहद सुखद रहा.
शानदार शाम के वक्त व्यंजन से लेकर म्यूजिक सबकुछ यादगार रहा.

नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने आज व्हाइट हाउस में अपने दौरे कि दूसरे दिन स्टेट डिनर (State Dinner) किया. जिसमें तमाम VVIP सहित करीब 400 मेहमान शामिल हुए. भारत से संबंध रखने वाले बिजनेसमैन मुकेश अंबानी, महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा, Adobe के सीईओ शांतनु नारायण और गूगल के सीईओ सुंदर पिचई शामिल हुए. स्टेट डिनर पार्टी में शामिल होने पहुंचे महिंद्रा ग्रुप के अध्यक्ष आनंद महिंद्रा ने झलकियां सोशल मीडिया पर शेयर की.

आनंद महिंद्रा ने ट्विटर एकाउंट से शुक्रवार सुबह यानी आज एक के एक बाद 5 ट्वीट कर वाशिंगटन के व्हाइट हाउस में आयोजित स्टेट डिनर की तारीफ की है. उन्होंने पहले ट्वीट के जरिए बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सम्मान में अमेरिका स्थित व्हाइट हाउस में राजकीय रात्रिभोज (स्टेट डिनर) की कुछ तस्वीरें साझा करने के लिए मैंने वादा किया था.

Tags: Anand mahindra, Anand Mahindra Birthday, Businessman Anand Mahindra

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More