गंडक नदी के रास्ते शराब की हो रही तस्करी, विभाग ने नाव जब्त कर 80 कार्टन बरामद की शराब

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गोविंद कुमार/गोपालगंज. बिहार में पूर्ण रूप से शराबबंदी कानून लागू है. पुलिस और प्रशासन इसे सख्ती से पालन कराने में जुटी है, लेकिन तस्कर शराब की तस्करी करने से बाज नहीं आ रहे हैं. यूपी से सटे सीमा पर पुलिस ने सख्ती बढ़ायी तो तस्करों ने शराब की तस्करी के लिए गंडक नदी का मार्ग चुन लिया. रात के अंधेरे में नदी के रास्ते शराब की तस्करी होने लगी है.

हालांकि पुलिस और उत्पाद टीम तस्करों के मंसूबों को नाकाम कर रही है. बुधवार की देर रात उत्पाद टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर जादोपुर थाने के भैंसहीं गांव के पास गंडक नदी में नाकेबंदी कर शराब से भरी एक बड़ी नाव को जब्त की है. नाव से 80 कार्टन विदेशी शराब जब्त की गयी है, जिसकी कीमत लाखों रुपये बतायी जा रही है. हालांकि रात के अंधेरे का फायदा उठाकर शराब तस्कर नदी में छलांग लगाकर फरार हो गये.

नदी के रास्ते शराब की शुरू हो गई है तस्करी
उत्पाद अधीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि शराब की खेप यूपी से ले जायी जा रही थी और बेतिया के नौतन इलाके में ट्रैक्टर पर शराब की खेप को लोड करना था, लेकिन तस्करों के प्लान को नाकाम करते हुए उत्पाद पुलिस ने बरामद कर लिया.

उन्होंने बताया कि इसके पहले भी पतहरा, भैंसहीं, रामपुर टेंगराही के इलाके में नाव से भरी शराब पकड़ी जा चुकी है. बताया जा रहा है कि पिछले कुछ दिनों से गंडक नदी के रास्ते शराब की तस्करी बंद हो गयी थी, लेकिन, इधर तस्करों ने फिर से तस्करी का खेल शुरू कर दिया है.

नाइट विजन ड्रोन नहीं होने से दिक्कत
उत्पाद अधीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि तस्करों के लोकेशन को पकड़ने के लिए मद्य निषेध विभाग से उत्पाद टीम को ड्रोन वाली टीम मिली है, लेकिन ड्रोन नाइट विजन नहीं होने के कारण गंडक नदी में रात में ऑपरेशन चला पाना मुश्किल हो रहा है. ड्रोन के जरिये दिन में ही उत्पाद टीम विस्तृत तरीके से सर्च ऑपरेशन चला पाती है. रात में गुप्तचर के भरोसे पुलिस और उत्पाद टीम का अभियान चलता है.

गंडक में आसान नहीं है सर्च ऑपरेशन चलाना
गंडक नदी बिहार की नदियों में खतरनाक मानी जाती है. शराब तस्करों को पकड़ने के लिए पुलिस टीम कई बार हादसे का शिकार हो चुकी है. हाल ही में शराब तस्करों को पकड़ने गयी जादोपुर थाने की पुलिस टीम क नाव डूब गयी थी, जिसमें एक जवान की मौत हो गयी थी. तस्करों के पास मोटरबोट और हाइ स्पीड वाली नाव होने के कारण पुलिस और उत्पाद टीम को कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है.

Tags: Bihar News, Crime News, Gopalganj news, Local18

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें