हरियाणा सरकार का प्रयास लाया रंग, सब्जी की आधुनिक खेती से मालामाल हो रहे किसान


आशीष शर्मा/ यमुनानगर.हरियाणा में किसान खेती करने के लिए अलग-अलग तरीके अपना रहे हैं, आधुनिक तरीके से खेती से किसान को बड़ा मुनाफा हो रहा है. यमुनानगर के गांव रत्नगढ़ के किसान संजीव के पास यूं तो जमीन कम है, लेकिन फिर भी फायदा कई गुना हो रहा है. दरअसल, वो एक ऐसे तरीके के जरिए खेती कर रहे हैं, जो काफी फायदेमंद साबित हो रहा है.

विशेषज्ञों का कहना है कि खेतों में बांस लगाकर उसमें तारें बांधकर खेती करने से जहां किसान को ज्यादा मुनाफा होता है, वहीं उत्पादन भी बढ़ता है. किसान संजीव का कहना है कि इस तरह से खेती करने से उसकी सब्जियों की कीमत भी अच्छी मिलती है और सरकार भी काफी सहायता राशि देती है.

कैसे की जाती है बांस लगाकर खेती ?
किसानों को 1 एकड़ में 558 बांस लगाने होते हैं, जिस पर तारे लगाई जाती हैं. ऐसे किसानों को सरकार की तरफ से प्रति एकड़ 31 हजार 250 रुपए धन राशि दी जाती है और सब्जी लगाने पर 15 हजार की राशि अलग से दी जाती है.

क्या है मेरा पानी मेरी विरासत योजना
किसान संजीव की देखा- देखी अब इलाके के कई किसान कर रहे हैं और खेती की इस विधि को अपनाने लगे हैं. जिला बागवानी अधिकारी डॉ कृष्ण कुमार ने बताया कि तकनीक आधारित खेती करने पर जहां सब्जी की पैदावार अच्छी होती है, वहीं उसकी क्वालिटी में भी सुधार होता है. हरियाणा सरकार की तरफ से “मेरा पानी मेरी विरासत” योजना के तहत धान की फसल को छोड़कर अन्य फसल लगाने वाले किसानों को भी 7 हजार प्रति एकड़ के हिसाब से राशि दी जाती है. अगर कोई किसान धान नहीं लगाता और खेत खाली छोड़ देता है, तो उसको भी यह राशि मुहैया करवाई जाती है. इस योजना का भी फायदा संजीव जैसे किसान उठा रहे हैं.

Tags: Haryana news, Local18, Yamunanagar News

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More