
राजस्थान. राजस्थान अब स्कूलों के खुलने का इंतजार खत्म होने वाला है. इसे लेकर माध्यमिक शिक्षा विभाग ने साल 2023-24 के शैक्षणिक सत्र का शिविरा पंचांग जारी कर दिया है. लेटेस्ट शेड्यूल के मुताबिक 26 जून से नया शैक्षणिक सत्र शुरू होगा. बच्चों की नियमित उपस्थिति 1 जुलाई से दर्ज होगी. निदेशक कानाराम ने यह आदेश जारी किया है.
अब प्रदेशभर में सरकारी और प्राइवेट स्कूल 26 जून से खुलेंगे. इससे पहले स्कूल 24 जून से खुलने वाले थे. शिक्षा विभाग ने अपने पंचांग में परिवर्तन कर दिया है.
.
Tags: Rajasthan news
FIRST PUBLISHED : June 23, 2023, 13:17 IST
Author: Jagran Times
Post Views: 27






