
जम्मू. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को पटना में 15 से अधिक विपक्षी दलों की चल रही बैठक पर हमला बोला और कहा कि बिहार की राजधानी में फोटो सेशन चल रहा है. भगवती नगर इलाके में एक जनरैली को संबोधित करने के दौरान विपक्षी पार्टियों पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि विपक्षी पार्टी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चुनौती नहीं दे सकते.
केंद्रीय मंत्री ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विचारक और भारतीय जन संघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी को भी याद किया. उन्होंने कहा, “आज डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का ‘बलिदान दिवस’ है. पूरा देश जानता है कि उन्हीं की वजह से बंगाल आज भारत के साथ है.”
इस मौके पर गृह मंत्री ने अनुच्छेद 370 को लेकर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के संघर्ष को भी याद किया. उन्होंने कहा, ‘जब धारा 370 लागू किया गया था, तब श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने इसका विरोध किया था और कहा कि इस देश में 2 विधान, 2 निशान और 2 प्रधान नहीं चलेंगे. इसके लिए वे सत्याग्रह करते-करते जम्मू-कश्मीर तक पहुंचे, यहां उन्हें धोखे से गिरफ्तार कर लिया गया. हम सब जानते हैं उनकी हत्या कर दी गई थी. लेकिन धारा-370 के निरस्त होने के बाद अब उनकी आत्मा को शांति मिली होगी.’
#WATCH | Today is ‘Balidan divas’ of Dr Shyama Prasad Mukherjee. The whole country knows that it is because of him that Bengal is with India today. He opposed Article 370 in Jammu and Kashmir. He had said that “Ek desh mein do Vidhan, do Pradhan aur do Nishan nahi chalega”: Union… pic.twitter.com/I6c8T08TIB
— ANI (@ANI) June 23, 2023
.
Tags: Amit shah, Article 370, Jammu kashmir
FIRST PUBLISHED : June 23, 2023, 12:34 IST






