Barmer News: हेड कांस्‍टेबल ने पहले युवती को पिलाई शराब, फिर दुकान का शटर गिरा कर बनाया हवस का शिकार

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बाड़मेर. बीकानेर के खाजूवाला में दलित छात्रा की गैंगरेप के बाद हत्‍या का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि सरहदी जिले में बाड़मेर से खाकी को शर्मसार करने की घटना सामने आई है. बाड़मेर में एक हेड कांस्‍टेबल पर युवती से रेप करने का आरोप लगा है. पीड़िता ने SP को इस बाबत शिकायत दी थी. मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी हेड कांस्‍टेबल के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है. फिलहाल आरोपी हेड कांस्‍टेबल को लाइन हाजिर कर दिया गया है.

राजस्‍थान के सीमावर्ती बाड़मेर जिले में खाकी को शर्मसार करने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. आरोप है कि हेड कांस्टेबल ने पीड़िता पर पुलिस का रौब दिखाया और फिर युवती को जबरन शराब पिलाई. इसके बाद युवती को हवस का शिकार बनाया. युवती ने बताया कि आरोपी पुलिसकर्मी ने उन्‍हें थाने में बंद करने की भी धमकी दी थी. पीड़िता के परिवाद पर पुलिस अधीक्षक ने हेड कांस्टेबल के खिलाफ दुष्कर्म सहित गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर जांच CO बालोतरा को सौंपी है. वहीं, आरोपी हेड-कांस्टेबल को लाइन हाजिर कर दिया है.

Bikaner Gangrape: आरोपी का पुलिसवालों संग डांस का वीडियो वायरल, तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े परिजन

सिवाना थानाधिकारी नाथू सिंह ने बताया कि पीड़िता ने बाड़मेर पुलिस अधीक्षक को परिवाद सौंपकर बताया कि सिवाना में चालानी गार्ड में पदस्थापित हेड कांस्टेबल जीवाराम ने एक दुकान में उनके साथ दुष्कर्म किया. पुलिस अधीक्षक को सौंपे परिवाद में पीड़िता ने बताया कि 20 जून को रात 10 बजे सिवाना में वह दुकान पर दही लेने गई थीं. इस दौरान हेड कांस्टेबल जीवाराम ने उन्‍हें दुकान के अंदर बुलाया और दुकान का शटर नीचे कर दिया. उसके बाद डरा धमका कर उन्‍हें जबरन शराब पिलाई और रेप किया. पीड़िता ने बताया कि 4-5 घंटे बाद उन्‍हें दुकान से रात के अंधेरे में बाहर निकाला गया.

पीड़िता ने आरोपी पर धमकाने का भी आरोप लगाया है. दुष्‍कर्म पीड़िता ने बताया कि हेड कांस्‍टेबल जीवाराम ने उन्‍हें धमकाते हुए कि यदि इसके बारे में किसी को बताया तो उनके परिवार को झूठे मामले में फंसा दिया जाएगा. पीड़िता द्वारा पुलिस अधीक्षक के सामने पेश होने के बाद उनके निर्देश पर थाना थाना पुलिस ने आरोपी हेड कांस्टेबल के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है. सिवाना थानाधिकारी नाथू सिंह ने बताया कि इस पूरे मामले की जांच बालोतरा सीओ नीरज शर्मा द्वारा की जा रही है. फिलहाल पुलिस अधीक्षक ने हेड कांस्टेबल को लाइन हाजिर कर दिया है और पीड़िता का मेडिकल करवाकर आगे की जांच की जाएगी.

Tags: Bikaner news, Crime News, Rajasthan news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें