VIDEO: 6,6,6,6,6…विराट कोहली के साथी ने किया रिंकू सिंह वाला काम, ठोके 5 छक्के; फिर भी टीम हारी

हाइलाइट्स

विराट कोहली के साथी ने लगातार 5 छक्के ठोके हैं
टी20 ब्लास्ट में कारनामा किया, फिर भी टीम हारी

नई दिल्ली. आईपीएल 2023 में कोलकाता नाइट राइडर्स के बैटर रिंकू सिंह ने जो कारनामा किया था, उसे भूले तो नहीं. रिंकू सिंह ने एक मुकाबले में गुजरात टाइटंस के खिलाफ आखिरी ओवर में लगातार 5 छक्के उड़ाकर केकेआर को जीत दिलाई थी. ऐसा ही कारनामा एक बार फिर टी20 में हुआ है. हालांकि, ऐसा भारत में नहीं, बल्कि इंग्लैंड में खेली जा रही टी20 लीग वाइटैलिटी ब्लास्ट में हुआ है. सरे और मिडिलसेक्स के बीच हुए मुकाबले में सरे के ओपनर विल जैक्स ने एक ही ओवर में लगातार 5 छक्के मारने का कारनामा किया है.

विल जैक्स को आईपीएल 2023 के मिनी ऑक्शन में विराट कोहली की आईपीएल फ्रेंचाइजी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 3.2 करोड़ रुपये में खरीदा था. लेकिन, वो चोट के कारण खेल नहीं पाए थे. लेकिन, जैक्स ने टी20 ब्लास्ट में आईपीएल की सारी कसर निकाल दी. जैक्स ने सरे की पारी के 11वें ओवर में लेग स्पिनर ल्यूक हॉलमैन की पहली 5 गेंदों पर 5 छक्के उड़ाए. उनके पास 6 छक्के लगाने का भी मौका था. हॉलमैन ने आखिरी गेंद फुलटॉस फेंकी थी, जिसपर जैक्स छक्का लगाने से चूक गए.

Tags: IPL 2023, Rinku Singh, T20 blast, Virat Kohli

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More