
BPSC Bihar Teacher Recruitment 2023 Exam Date: बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा देने जा रहे उम्मीदवारों के लिए बेहद अहम सूचना है. बिहार लोक सेवा आयोग ने शिक्षक भर्ती परीक्षा के तारीखों में बदलाव किया है. गौरतलब है कि सूबे में शिक्षकों के 1,70,461 पदों पर भर्ती निकाली गई है. जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है. उम्मीदवारों से 12 जुलाई तक भर्ती के लिए आवेदन मंगाए गए हैं.
आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद भर्ती परीक्षा का आयोजन 19, 20, 26 और 27 अगस्त को किया जाना था. लेकिन अब इसमें बदलाव किया गया है. दरअसल 20 अगस्त को सीटेट की परीक्षा होनी है. ऐसे में उम्मीदवार लगातार बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा की डेट बदलने की मांग कर रहे थे. आयोग ने उम्मीदवारों की मांग को मानते हुए तिथियों में बजलाव किया है.
इस तारीख को होगी परीक्षा
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार 19 एवं 20 अगस्त को होने वाली शिक्षक भर्ती परीक्षा की डेट बदली गई है. अब इन तारीखों की परीक्षाएं 24 और 25 अगस्त को आयोजित की जाएगी. हांलाकि 26 व 27 अगस्त की परीक्षा पहले से निर्धारित कार्यक्रम के तहत ही होगी. इधर रिपोर्ट्स के अनुसार अब तक शिक्षक भर्ती परीक्षा के लिए 23,000 से अधिक उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन करा लिया है.
ये भी पढ़ें-
देश की इन 5 सेंट्रल यूनिवर्सिटी में चाहते हैं एडमिशन तो फटाफटा कर लें ये काम
सोलर एनर्जी से चमकाएं किस्मत, 80 लाख तक कमाएं, इंजीनियर से लेकर टेक्नीशियन तक की नौकरियां
.
Tags: BPSC, Government jobs, Government teacher job
FIRST PUBLISHED : June 23, 2023, 08:12 IST






