‘रसोड़े में कौन था’, खूब वायरल हुआ था ‘साथ निभाना साथिया’ का रैप सॉन्ग, आजकल कहां हैं ‘राशि बेन’?

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Saath Nibhaana Saathiya fame Rucha Hasabnis: मुंबई. ‘कल मेरी साड़ी पर ज्यूस गिरा…तब रसोड़े में कौन था?…ये राशि…कुकर में से चने निकाल दिए और…’. ये लाइंस पढ़कर आपको कुछ याद आ रहा है. हां, यह वही वायरल रैप सॉन्ग है, जो साल 2020 में खूब पॉपुलर हुआ था. यशराज मुखाती ने बड़े ही अलग अंदाज में ‘साथ निभाना साथिया’ के सीन को प्रजेंट किया था, ​जो चर्चा का​ विषय बन गया था. खाली कुकर गैस पर रखने वाली ‘राशि बेन’ आजकल कहां हैं? आ​इए, बताते हैं…

01

टीवी शो ‘साथ निभाना साथिया’ के एक सीन पर बना रैप सॉन्ग जब सामने आया था तो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था. इस सीन में कोकिला बेन (रुपल पटेल), गोपी बहु (गिया मानेक) और राशि बेन (रुचा हसबनीस) नजर आए थे. इस रैप सॉन्ग ने तीनों किरदारों को अलग ही फेम दिला दी थी.

02

‘साथ निभाना साथिया’ की इस रील के बाद रुचा टॉकिंग पॉइंट बन गई थीं. रुचा का जन्म 8 फरवरी 1988 को हुआ था. रुचा को एक्टिंग में रुचि थी इसलिए उन्होंने मनोरंजन की दुनिया में कदम रखा था. (instagram/ruchahasabnis)

03

रुचा ने साल 2009 में मराठी ड्राम ‘चार चुंगी’ से कॅरियर की शुरुआत की थी और इसमें वे ‘देविका’ के किरदार में नजर आई थीं. इसके बाद साल 2010 में ‘तुझ संग प्रीत लगाई सजना’ में उन्होंने कैमियो किया था. (instagram/ruchahasabnis)

04

साल 2010 में ही रुचा ने टीवी शो ‘साथ निभाना साथिया’ किया और इसमें ‘राशि जिगर मोदी’ का किरदार निभाया. साल 2014 तक वे इस ​शो से जुड़ी रहीं और उन्हें इससे काफी फेम मिली.(instagram/ruchahasabnis)

05

रुचा ने साल 2015 में राहुल जगदले से शादी की थी. इसके बाद परिवार के लिए उन्होंने एक्टिंग की दुनिया से ब्रेक ले लिया था. इससे पहले वे ‘कॉमेडी सर्कस’, ‘नच बलिए’ जैसे शोज में भी नजर आई थीं. रुचा ने 2021 से फिर से अपनी नई पारी शुरू की थी. (instagram/ruchahasabnis)

06

रुचा के दो बच्चे हैं. उनकी पहली बेटी का जन्म 10 दिसम्बर 2019 को हुआ था, जिसका नाम रुही है. वहीं, 7 नवम्बर 2022 को उन्होंने एक बेटे को जन्म दिया था, जिसका नाम रोनित है. रुचा फिलहाल एक्टिंग और मॉडलिंग के छोटे प्रोजेक्ट कर रही हैं. (instagram/ruchahasabnis)

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें