
अभिलाष मिश्रा/इंदौर : इंदौर खानपान का शहर है और यहां खाने-पीने की इतनी सारी वैरायटी हैं कि इंसान साल में हर दिन नई वैराइटी खाए तो भी खत्म न हो, चाहे वह खाते खाते थक जाएगा. इन दिनों इंदौर में चूर चूर नान लोगों को काफी पसंद आ रहा है. जिसके लजीज स्वाद का आनंद लेने बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं.
6 साल से लगा रहे दुकान
सबसे विशेष बात यह है कि बेहद मशहूर चूर चूर नॉन आपको बटर पनीर मसाला, दाल मखनी, छोले और रायते के साथ परोसाजाताहै. बता दें कि यह चूर चूर नान मैदे से नहीं बल्कि गेहूं के आटे से बनाया जाताहै, और इसे सिंगड़ी में सेका जाता है. इसमें ढेर सारा अमूल बटर लगाया जाता है. दुकान के संचालक देवेंद्र कुमार पांडे ने बताया कि हमारी दुकान को लगभग 6 साल का समय हो चुका है. दिल्ली और हरियाणा के बीच एक जगह है जिसका नाम है मुरथल. यह मूल रूप से वहीं की डिश है.
हालांकि यह व्यंजन पूरे भारत में मशहूर है, लेकिन हमारा नान कुछ अलग है.दिल्ली और मुरथल क्षेत्र में नान मैदे का बनाया जाता है, जबकि हम अपनी दुकान में गेहूं के आटे से नान तैयार करते हैं.क्योंकि मैदा सेहत के लिए फायदेमंद नहीं होता इसलिए हम गेहूं के आटे का प्रयोग करते हैं. इसे बनाने के लिए अमूल बटर का उपयोग किया जाता है.
130 रुपए है एक प्लेट की कीमत
उन्होंने बताया कि हमारी दुकान में बड़ी संख्या में ग्राहक पहुंचते हैं और इस व्यंजन को पसंद करते हैं, जिसका सबसे बड़ा कारण यह भी है कि हम चूर चूर नान को पनीर मसाला, दाल मखनी, छोले और रायते के साथ परोसते हैं. ऊपर से ढेर सारा पनीर डाला जाता है. साथ में सलाद और अचार भी दिया जाता है. इन सबको मिलाकर रेट 130 रुपए है.
इंदौर में इसका प्रचलन विशेष तौर पर हम ही ने शुरू किया है. बहुत से ग्राहक ऐसे भी हैं जो प्रतिदिन हमारी दुकान पर चूर चूर नान खाने के लिए आते हैं. वहीं बहुत से ग्राहक है ऐसे भी हैं जो तीन या चार दिनों में या फिर सप्ताह में एक बार जरूर पहुंचते हैं.
.
Tags: Food 18, Indore news, Local18, Mp news
FIRST PUBLISHED : June 22, 2023, 23:04 IST






