शिरडी साईंबाबा मंदिर में 2000 के नोटों का ढेर, दान पेटियों से निकल रही करोड़ों की गुलाबी करेंसी

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


रिजर्व बैंक के दो हजार रुपए के नोट को चलन से बाहर करने की घोषणा के बाद अब इन नोटों को बाजार में खपाने के लिए अलग-अलग तरीके के जुगाड़ लगाए जा रहे हैं. कोई बाजार में स्पेशल ऑफर के जरिए या फिर किसी अन्य तरीके से 2000 के नोट खपाने में जुटा हुआ है. ऐसे में मंदिरों के दान पात्र में भी दो हजार के नोटों की बारिश हो रही है. भगवान के चरणों में करोड़ों का चढ़ावा दो हजार रुपए के नोटों के रूप में भेंट किया जा रहा है.

इसकी एक बानगी महाराष्ट्र के जग प्रसिद्ध शिरडी साईंबाबा मंदिर में देखने को मिल रही है. मंदिर के खजाने में भी दो हजार रुपए के नोटों का ढेर लग गया है. यहां दान पेटियां खाली हुईं तो पता चला कि पिछले एक महीने में भक्तों ने दो हजार रुपए के कुल 12 हजार नोट चढ़ाए हैं. इन नोटों की कुल कीमत दो करोड़ 40 लाख रुपए बताई जा रही है.

साईंबाबा संस्थान ट्रस्ट के सीईओ पी. शिवाशंकर ने बताया कि हुंडी में दो हजार रुपए के चार हजार नोट प्राप्त हुए हैं. वहीं डोनेशन काउंटर पर दो हजार रुपए के आठ हजार नोट जमा हुए हैं. इस तरह करीब ढाई करोड़ रुपये मूल्य के 12 हजार नोट पिछले एक महीने में शिरडी में चढ़ावे में प्राप्त हुए हैं.

47 करोड़ रुपयों का दान
सीईओ ने बताया कि 25 अप्रैल से 15 जून के बीच करीब 26 लाख साईं भक्तों ने साईंबाबा के दरबार में हाजिरी लगाई. इनमें से 22 लाख भक्तों ने साईं प्रसादालय में भोजन ग्रहण किया. इस दौरान डोनेशन बॉक्स, हुंडी, चेक, डीडी और ऑनलाइन माध्यम से 47 करोड़ रुपए साईं संस्थान की तिजोरी में जमा हुए हैं. साथ ही दो किलो सोना और करीब 52 किलो चांदी भी जमा हुई है.

Tags: 2000 note, Local18, Shirdi Sai Baba Mandir, Unique news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें