Sarkari Naukri 2023 : नवोदय विद्यालयों में 7500 से अधिक नौकरियां, टीजीटी, पीजीटी सहित कई 14 पदों पर निकली भर्ती

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


Sarkari Naukri 2023, NVS Teaching-Non Teaching Jobs Vacancy : नवोदय विद्यालय समिति (NVS) ने टीचिंग और नॉन टीचिंग कैटेगरी के पदों पर बंपर भर्ती निकाली है. इसके अंतर्गत पीजीटी (कंप्यूटर साइंस), पीजीटी (फिजिकल एजुकेशन), पीजीटी (आधुनिक भारतीय भाषाएं), टीजीटी (कंप्यूटर साइंस), टीजीटी (आर्ट), टीजीटी (फिजिकल एजुकेशन), टीजीटी (म्युजिक), स्टाफ नर्स, कैटरिंग सुपरवाइजर, इलेक्ट्रिशियन/प्लंबर, मेस हेल्पर, कंप्यूटर ऑपरेटर, असिस्टेंट कमिश्नर, एग्जीक्यूटिव इंजीनियर, सेक्शन ऑफिसर, लीगल असिस्टेंट, असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर, पर्सनल असिस्टेंट और स्टेनोग्राफर के पदों पर 7500 से अधिक रिक्तियां हैं.

टीचिंग और नॉन टीचिंग कैटेगरी के पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन नवोदय विद्यालय समिति की वेबसाइट https://navodaya.gov.in/ पर जाकर करना होगा. नवोदय विद्यालय समिति ने यह भर्ती नोटिफिकेशन 14 जून को जारी किया था. आवेदन कब शुरू होगा और कब तक चलेगा इसकी जानकारी अभी नहीं दी गई है. इसलिए भर्ती के संबंध में किसी भी अपडेट के लिए समिति की वेबसाइट पर विजिट करते रहें. साथ ही न्यूज 18 हिंदी पर भी अपडेट्स की जानकारी दी जाएगी.

नवोदय विद्यालय समिति भर्ती 2023 : वैकेंसी डिटेल और उम्र सीमा

पद नाम वैकेंसी उम्र सीमा
पीजीटी (कंप्यूटर साइंस) 306 40
पीजीटी (फिजिकल एजुकेशन) 91 40
पीजीटी (आधुनिक भारतीय भाषा) 46 40
टीजीटी (कंप्यूटर साइंस) 649 35
टीजीटी (आर्ट) 649 35
टीजीटी (फिजिकल एजुकेशन) 1244 35
टीजीटी (म्यजिक) 649 35
स्टाफ नर्स 649 35
कैटरिंग सुपरवाइज़र 637 35
इलेक्ट्रीशियन/प्लंबर 598 40
मेस हेल्पर 1297 35
एएसओ 55 33
कंप्यूटर ऑपरेटर 8 30
स्टेनोग्राफर 49 27

नवोदय विद्यालय समिति भर्ती 2023 : जरूरी शैक्षिक योग्यता

  1. पीजीटी (कंप्यूटर साइंस) – एम.एससी./ एमसीए/ एम.टेक (सीएस) + बी.एड.
  2. पीजीटी (फिजिकल एजुकेशन) – एम.पी.एड.
  3. पीजीटी (आधुनिक भारतीय भाषा) – संबंधित विषय में पीजी + बी.एड.
  4. टीजीटी (कंप्यूटर साइंस) – बीसीए/ बी.एससी (सीएस)/ बी.टेक (सीएस/आईटी) + बी.एड. + सीटीईटी
  5. टीजीटी (आर्ट) – फाइन आर्ट में डिग्री + बी.एड.
  6. टीजीटी (फिजिकल एजुकेशन) – बी.पी.एड.
  7. टीजीटी (म्यजिक) – संगीत में डिग्री
  8. स्टाफ नर्स – बीएससी नर्सिंग + 2.5 वर्ष का अनुभव
  9. कैटरिंग सुपरवाइज़र – होटल मैनेजमेंट में डिग्री या आईटीआई + 10 साल का अनुभव
  10. इलेक्ट्रीशियन/प्लंबर – आईटीआई + 2 वर्ष का अनुभव
  11. मेस हेल्पर – 10वीं पास + 5 साल का अनुभव
  12. एएसओ – स्नातक + 3 वर्ष का अनुभव
  13. कंप्यूटर ऑपरेटर – बीसीए/बी.एससी./बी.टेक (सीएस/आईटी)
  14. स्टेनोग्राफर – 12वीं पास + स्टेनो

नवोदय विद्यालय समिति भर्ती नोटिफिकेशन 2023

ये भी पढ़ें-
कहानी पहली ट्रांसजेंडर महिला डॉक्टर की, जिसकी वजह से NEET PG दाखिले में लागू हुआ ट्रांसजेंडर कोटा

बिहार के मध्यमवर्गीय परिवार के अशरफ ने पढ़ाई छोड़ी, फिर खड़ी की 2463 करोड़ की फर्म

Tags: Government jobs, Government teacher job, Jobs news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें