
जुगल कलाल/ डूंगरपुर. अगर आपको अपनी सांस रोकने के लिए कहा जाए तो कितनी देर तक रोक पाएंगे. बहुत से लोग तो शायद 30 से 40 सेकंड में ही हिम्मत हार जाएंगे. ऐसा होना स्वभाविक भी है. लेकिन डूंगरपुर में एक ऐसे शख्स हैं जो ये कारनामा डेढ़ मिनट से भी ज्यादा समय तक कर सकते हैं. उनको सांस रोके देखकर लोग भी अचंभित हो जाते हैं.
73 साल है उम्र
डूंगरपुर शहर के शास्त्री कॉलोनी के रहने वाले प्रभुलाल कंसारा की उम्र 73 साल है. लेकिन, प्रभुलाल आज बिल्कुल फिट है. प्रभुलाल डेढ़ मिनट तक अपनी सांस को रोककर रख सकते हैं. ऐसा करवाने वाले प्रभुलाल डूंगरपुर के पहले शख्स हैं. प्रभुलाल रोजाना योगा करते हैं. इसी के बदौलत प्रभु लाल डेढ़ मिनट तक अपनी सांस रोक सकते हैं. उनका मानना है कि अगर नियमित योगाभ्यास और श्वसान किया जाए तो ऐसा हर कोई कर सकता है. अपनी फिटनेस का राज भी वे नियमित योगा और प्राणायाम को बताते हैं.
रोजाना करते हैं योगा
प्रभुलाल बताते हैं कि वो शहर में ही बर्तन की दुकान करते थे. कुछ साल पहले उन्होंने दुकान अपने बेटों को चलाने के लिए दे दी. इसके बाद खुद को फिट रखने के लिए योगा करना शुरू किया. योगा से वे आज पहले से भी ज्यादा खुद को फिट महसूस करते हैं. वर्ष 2016 से प्रभुलाल प्रतिदिन सुबह 6 बजे बादल महल जाते हैंं और वहां जाकर योगा करते है. प्रभुलाल कहते है कि योग और प्राणायाम से शरीर हर प्रकार की बीमारी को ठीक किया जा सकता है.
फ्री में सिखाते हैं योगा
प्रभुलाल का लक्ष्य है कि वो 5 मिनट तक अपनी सांस को रोककर रख सकें. इसके लिए वो रोजाना अभ्यास भी करते है. वहीं, प्रभुलाल लोगों को फ्री में योगा भी सिखाते हैं. उनके पास डॉक्टर, जज, महिला से लेकर युवा उनके पास योगा सीखने आते हैं. प्रभुलाल फ्री में योगा सिखाने को लेकर कहते है कि, अगर लोगों मेरी वजह खुद को फिट रखें तो उसे बड़ी फीस मेरे लिए और कोई नहीं हो सकती है.
.
Tags: Hindi news, Local18, Yoga
FIRST PUBLISHED : June 22, 2023, 19:21 IST






